{"_id":"57870c914f1c1b1b4313e3e7","slug":"sp-chief-mulayam-singh-yadav-offensive-photo-on-facebook-case-filed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फिर सपा सुप्रीमो का आपत्तिजनक फोटो, केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फेसबुक पर फिर सपा सुप्रीमो का आपत्तिजनक फोटो, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नौगावां सादात (अमरोहा)
Updated Thu, 14 Jul 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड करने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
अब नौगावां सादात थाना क्षेत्र में सपा मुखिया का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड किया गया है। सपा नेता शहजाद आब्दी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर फेसबुक पर डाल दी गई।
नौगावां सादात कस्बा निवासी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शहजाद आब्दी ने रात में अपना फेसबुक एकाउंट चेक किया तो सपा मुखिया का आपत्तिजनक फोटो देख दंग रह गए।

फेसबुक पर अपलोड की आपत्तिजनक फोटो
जानकारी होते ही सपाई इकट्ठा हो गए और रात में ही थाने पहुंचे। विवादास्पद फोटो अपलोड करने वाले के खिलाफ तहरीर दी। चूंकि मामला सपा सुप्रीमो के खिलाफ था, लिहाजा थाना पुलिस ने देर किए बिना रात में ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने का मामला सामने आया है। सपा नेता शहजाद आब्दी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सीओ सिटी शील कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर आपत्तिजनक फोटो हटवा दी गई। आरोपी ने भी अपना एकाउंट बंद कर लिया। फिर भी नोडल अफसर से आरोपी का मैक नंबर मांगा गया है।