सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court stays punjab haryana high court order to reopen road outside punjab cm house

SC: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, पंजाब सीएम आवास के बाहर वाली सड़क नहीं खोली जाएगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 May 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर वाली सड़क को 1980 के दशक में बंद कर दिया गया था। ऐसा सुरक्षा कारणों से किया था, क्योंकि उस वक्त पंजाब में उग्रवाद का दौर था। 

Supreme court stays punjab haryana high court order to reopen road outside punjab cm house
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें हाईकोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के बाहर वाली सड़क सार्वजनिक तौर पर खोलने का आदेश दिया था। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार के पक्ष में फैसला देते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। 
Trending Videos


1980 के दशक में बंद की गई थी सड़क
पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर वाली सड़क को 1980 के दशक में बंद कर दिया गया था। ऐसा सुरक्षा कारणों से किया था, क्योंकि उस वक्त पंजाब में उग्रवाद का दौर था। अब उस सड़क को खोलने की मांग उठी और मामला हाईकोर्ट पहुंचा। जहां हाईकोर्ट ने अपने आदेश में चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित पंजाब सीएम आवास के बाहर वाली सड़क को परीक्षण के तौर पर 1 मई से आम लोगों के लिए खोलने का आदेश दिया। 500 मीटर लंबी यह सड़क चंडीगढ़ की सुखना झील को नया गांव इलाके से जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने परीक्षण के आधार पर सड़क आम जनता के लिए खोलने का दिया था निर्देश
हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया और जस्टिस लापीता बनर्जी की खंडपीठ ने सीएम आवास के बाहर वाली सड़क को शुरुआत में कार्य दिवसों पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोलने का आदेश दिया था ताकि उस इलाके में यातायात की स्थिति में सुधार हो सके। हाईकोर्ट ने ये भी कहा था कि अगर प्रशासन को पता चलता है कि इस सड़क पर कोई विरोध प्रदर्शन हो तो प्रशासन उचित कदम उठाने के लिए स्वतंत्र है ताकि प्रदर्शनकारी संवेदनशील हिस्सों तक न पहुंचे। हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ में यातायात व्यवस्था और बुनियादी ढांचे से संबंधित मुद्दों पर स्वतः संज्ञान लेकर मामले की सुनवाई करते हुए ये निर्देश दिे थे। 

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई हाईकोर्ट के आदेश पर रोक
पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी और दलील दी कि हाल के वर्षों में पंजाब में फिर से उग्रवाद का उभार देखा गया है। राज्य के खुफिया विभाग की इमारत पर भी ग्रेनेड से हमला किया गया है। पंजाब सरकार की दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed