फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supreme court warns against fake website

'फर्जी वेबसाइट के झांसे में न आएं': सुप्रीम कोर्ट ने किया सावधान, कहा-चोरी हो सकती है निजी और वित्तीय जानकारी

Thu, 13 Aug 2026 10:04 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 13 Aug 2026 10:04 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि sci.gov.in ही उसकी एकमात्र पंजीकृत वेबसाइट है। किसी दूसरी वेबसाइट पर भरोसा करने से पहले उसका पता जरूर जांचें और निजी जानकारी साझा करने से बचें।

विज्ञापन
supreme court warns against fake website
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को लोगों को एक फर्जी वेबसाइट को लेकर सावधान किया है। यह वेबसाइट खुद को सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के रूप में पेश कर रही है। कोर्ट की रजिस्ट्री ने चेतावनी दी कि इसके जरिए लोगों की निजी और वित्तीय जानकारी चुराने की कोशिश की जा सकती है।
विज्ञापन


रजिस्ट्री ने sp-court-in.com को फर्जी वेबसाइट बताया है। लोगों से इस वेबसाइट पर कोई भी निजी या वित्तीय जानकारी साझा नहीं करने को कहा गया है। साइबर अपराधी इसके जरिए लोगों को झांसे में लेकर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


फर्जी वेबसाइट से क्या खतरा है?
रजिस्ट्री के अनुसार, साइबर अपराधी इस वेबसाइट के जरिए लोगों से उनकी निजी जानकारी और गोपनीय खाते की जानकारी मांग सकते हैं। इसका इस्तेमाल आंकड़े चुराने के लिए किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने वादियों, वकीलों और अन्य संबंधित लोगों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बड़ी बातें, जिन्हें याद रखना जरूरी है
  • sp-court-in.com फर्जी वेबसाइट है।
  • सुप्रीम कोर्ट की एकमात्र पंजीकृत वेबसाइट sci.gov.in है।
  • किसी भी संदिग्ध लिंक को खोलने से पहले उसका पता जांचें।
  • वेबसाइट पर निजी या वित्तीय जानकारी साझा न करें।
  • किसी भी संदेश या सूचना की सत्यता की खुद जांच करें।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट: केंद्र सरकार एसिड अटैक पीड़ितों की रेल यात्रा के लिए पॉलिसी बनाने पर तैयार,  SC ने छह सप्ताह का दिया समय


पहले भी जारी हो चुकी है चेतावनी?
यह पहली बार नहीं है जब सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी फर्जी वेबसाइटों को लेकर लोगों को चेताया है। रजिस्ट्री ने इससे पहले 16 जुलाई 2025 और 28 अप्रैल 2026 को भी ऐसी वेबसाइटों के बारे में चेतावनी जारी की थी। इन वेबसाइटों को सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखने वाली बनाया गया था।

अगर ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जिन लोगों को लगता है कि वे इस धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं, उन्हें तुरंत अपने सभी ऑनलाइन खातों के पासवर्ड बदलने चाहिए। साथ ही, अपने बैंक को किसी भी अनधिकृत पहुंच या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed