Suvendu Adhikari: मुख्यमंत्री अधिकारी ने राज्यपाल रवि से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्यपाल आर. एन. रवि से मुलाकात की, जिससे मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल आर एन रवि से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य में नवगठित भाजपा सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच हुई।
सूत्रों के अनुसार, यह बैठक आधे घंटे से अधिक समय तक चली। हालांकि, बैठक में क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी तत्काल नहीं मिल पाई। अधिकारी की राज्यपाल रवि से यह मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को और बल देती है।
सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की थी। यह शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे। भाजपा के अन्य शीर्ष नेता भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।