{"_id":"6a0ae318ed68f8221702a3c2","slug":"suvendu-adhikari-reviews-law-and-order-after-park-circus-violence-in-kolkata-40-arrested-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: पार्क सर्कस में हिंसा मामले पर सरकार सख्त, 40 गिरफ्तार; सीएम बोले- कानून तोड़ने वाले नहीं बख्शे जाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: पार्क सर्कस में हिंसा मामले पर सरकार सख्त, 40 गिरफ्तार; सीएम बोले- कानून तोड़ने वाले नहीं बख्शे जाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 18 May 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के पार्क सर्कस में हुई हिंसा के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस पर हमले की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मामले में अब तक 40 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।
सुभेंदु अधिकारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कोलकाता पुलिस के दक्षिण-पूर्व डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। यह बैठक पार्क सर्कस इलाके में हुई हिंसा के एक दिन बाद बुलाई गई थी।
अन्य वीडियो-
क्या है मामला?
रविवार को अल्पसंख्यक-बहुल इस इलाके में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने बताया कि तिलजला इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पत्थर और ईंटें फेंकीं। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
सीएम ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पार्क सर्कस हिंसा के मामले में अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा पुलिस ने कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Cash For Jobs Scam: बंगाल भर्ती घोटाले में ED का शिकंजा, पूर्व चेयरमैन पंचू रॉय से पूछताछ; जांच का दायरा बढ़ा
इलाके में दोबारा हिंसा न भड़के, इसके लिए सोमवार को भी पार्क सर्कस और उसके आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं। पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Trending Videos