{"_id":"6a853f346ef91faa9d0eabea","slug":"tamil-nadu-annual-coverage-under-cm-health-insurance-hiked-to-rs-25-lakh-also-hike-in-milk-procurement-price-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: सीएम विजय ने किए दो बड़े एलान, स्वास्थ्य बीमा कवर पांच गुना बढ़ा और दूध खरीद मूल्य में भी बढ़ोतरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: सीएम विजय ने किए दो बड़े एलान, स्वास्थ्य बीमा कवर पांच गुना बढ़ा और दूध खरीद मूल्य में भी बढ़ोतरी
Wed, 19 Aug 2026 10:59 AM IST
Pavan
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: Pavan
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:59 AM IST
सार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का सालाना कवर पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की घोषणा की। साथ ही आविन का दूध खरीद मूल्य 38 से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर किया गया। इससे 3.16 लाख से अधिक दूध उत्पादकों को लाभ मिलेगा। पढ़ें, सीएम विजय की अहम घोषणाएं...
विज्ञापन
सीएम विजय ने किए दो बड़े एलान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को राज्य के लोगों और दूध उत्पादकों के लिए दो बड़े फैसलों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सालाना स्वास्थ्य बीमा कवर को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का एलान किया। इसके साथ ही सरकारी डेयरी कंपनी आविन के लिए दूध खरीद मूल्य 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस का महामंथन, CWC में बनेगी अहम रणनीति; खरगे की अध्यक्षता में बैठक आज
स्वास्थ्य बीमा कवर पांच गुना बढ़ा
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मिलने वाली सालाना बीमा राशि को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं किसी व्यक्ति के लिए सुविधा नहीं, बल्कि उसका मूल अधिकार हैं। विजय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की आय या वे किस इलाके में रहते हैं, इसकी परवाह किए बिना सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए कई नई पहल भी शुरू कर रही है।
विज्ञापन
दूध खरीद मूल्य में तीन रुपये की बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने राज्य की सरकारी डेयरी कंपनी आविन द्वारा किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमत भी बढ़ाने का ऐलान किया। अब दूध उत्पादकों को 38 रुपये के बजाय 41 रुपये प्रति लीटर मिलेंगे। इसमें सरकार की ओर से तीन रुपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि भी शामिल होगी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में नियम 110 के तहत यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद दूध उत्पादकों की आय और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें- जनगणना के सवालों पर क्यों भड़की कांग्रेस?: जाति से लेकर जन्मस्थान तक के सवालों पर घमासान; सरकार पर हुई हमलावर
इस फैसले से राज्य के 3.16 लाख से अधिक दूध उत्पादकों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, दूध खरीद मूल्य बढ़ाने से राज्य सरकार पर हर महीने करीब 30 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। सीएम विजय ने इस मुद्दे पर पिछली डीएमके सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने दूध उत्पादकों के लिए खरीद मूल्य बढ़ाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया।
विधायकों के लिए क्या एलान किया?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को विधायकों के लिए सरकारी गाड़ियों और मासिक भत्ते की घोषणा की, ताकि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जनता की शिकायतों का समाधान कर सकें। विधानसभा में नियम 110 के तहत घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों के लिए गाड़ी और भत्ते जैसी नई सुविधाओं से उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्रों में घूमने, जनता की शिकायतों को सुनने और सरकारी परियोजनाओं की निगरानी करने में मदद मिलेगी। इसके लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
महिला कर्मचारियों के लिए क्या एलान किया?
मुख्यमंत्री विजय ने राज्य सरकार की महिला कर्मचारियों के लिए भी बड़ा एलान किया। इसमें महिला कर्मचारियों के लिए तीसरे बच्चे के समय 365 दिन की मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) देना और विधायकों के लिए बेहतर सुविधाएं शामिल हैं।
इस घोषणा के अनुसार राज्य सरकार में काम करने वाली महिलाओं को अब तीसरे बच्चे के लिए भी 365 दिन की मैटरनिटी लीव मिलेगी, जिससे यह सुविधा पहले दो बच्चों के लिए मिलने वाली छुट्टी के बराबर हो जाएगी।