सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CM Joseph C Vijay Delhi Visit Updates Meeting with PM Modi FM Sitharaman and others hindi news

CM Vijay Delhi Visit: पीएम मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की मुलाकात, सीतारमण से भी कर सकते हैं मुलाकात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: रिया दुबे Updated Wed, 27 May 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय चुनाव पदभार संभालने के बाद आज पहली बार दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। विजय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Tamil Nadu CM Joseph C Vijay Delhi Visit Updates Meeting with PM Modi FM Sitharaman and others hindi news
सीएम विजय ने पीएम मोदी से की मुलाकात - फोटो : एक्स@पीएमओ
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने आज अपने पहले दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की आधिकारिक तस्वीर प्रधानमंत्री कार्यालय के एक्स हैंडल (पीएमओ) पर जारी हुई। पीएमओ के एक्स हैंडल पर इस मुलाकात के बारे में लिखा गया, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।' कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी और विजय की ये मुलाकात 12 वर्षों के बाद हुई है। हालांकि, किसी आधिकारिक बयान में इस तथ्य की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत के बाद CM बने विजय पहली बार दिल्ली दौरे पर

विधानसभा चुनाव 2026 में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री बने विजय पहली दिल्ली यात्रा कर रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी के अलावा वे गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में विजय तमिलनाडु के लिए अधिक वित्तीय सहायता और कई अहम इंफ्रास्ट्रक्चर व विकास परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने की मांग से जुड़े ज्ञापन सौंपेंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे और उसी दिन चेन्नई लौट सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

क्यों है यह यात्रा महत्वपूर्ण?

विजय के केंद्र सरकार से राज्य में बुनियादी ढांचे के विस्तार, लंबित वित्तीय आवंटन, औद्योगिक विकास योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों और प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजनाओं के लिए अधिक सहयोग मांगने की संभावना है। माना जा रहा है कि ये परियोजनाएं तमिलनाडु की आर्थिक प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।


यह दौरा राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है। हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय और उनकी पार्टी टीवीके ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया।

विजय की जीत ने सबकों चौका दिया

अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सभी को चौंका दिया। हालांकि पार्टी बहुमत के आंकड़े 118 सीटों से पीछे रह गई थी, जिसके बाद राज्य में तेज राजनीतिक गतिविधियां शुरू हुईं।

बाद में विजय को कांग्रेस, वाम दलों, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और विदुथलाई चिरुथाइगल कत्ची (वीसीके) समेत कई दलों का समर्थन मिला। इसके बाद उन्होंने बहुमत का आंकड़ा पार कर गठबंधन सरकार बनाई।

तमिलनाडु में कई दशकों बाद गठबंधन सरकार का गठन हुआ है। राज्य की राजनीति लंबे समय से डीएमके और एआईएडीएमके के नेतृत्व वाली सरकारों के इर्द-गिर्द घूमती रही है, ऐसे में विजय का उदय राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री विजय पीए आभार व्यक्त किया

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री की नीदरलैंड यात्रा के दौरान अनाईमंगलम तांबे की प्लेटों को वापस भारत लाने के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने श्रीलंका नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी और उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि अकेले 2026 में ही ऐसी 12 गिरफ्तारियां हुई हैं, 58 मछुआरे वर्तमान में श्रीलंका की हिरासत में हैं और 266 मछली पकड़ने वाली नौकाएं जब्त की गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से श्रीलंका सरकार से मछुआरों और उनकी नौकाओं को तुरंत रिहा करने का आग्रह करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed