{"_id":"69ca510bf1f076c07d0e35eb","slug":"tamil-nadu-election-2026-final-list-of-pmk-candidates-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu Election: पीएमके ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची, जानिए किस सीट से किसे मैदान में उतारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu Election: पीएमके ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची, जानिए किस सीट से किसे मैदान में उतारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
Published by: Nirmal Kant
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Tamil Nadu Election: पीएमके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने बाकी 15 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। तीन नाम पहले ही घोषित किए जा चुके थे। पार्टी एनडीए गठबंधन के तहत 18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पीएमके ने किस सीट से किसे उम्मीदवार बनाया है, पढ़िए रिपोर्ट-
डॉ. एस. रामदास, पीएमके के संस्थापक अध्यक्ष
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
विस्तार
पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने सोमवार को आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तहत पीएमके को चुनाव लड़ने के लिए 18 सीटें दी गई हैं।
पीएमके ने 15 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान
तीन सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी, जबकि रामदास ने बाकी 15 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, जो पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। जारी सूची के अनुसार, पेरंबूर से कवि एम. तिलगाबामा, धर्मपुरी से सौमिया अंबुमणि, वृद्दाचलम से तमिलरासी अधिमूलम और सलेम पश्चिम से एम कार्ति को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह पेन्नागरम से पाडी वी. सेल्वम, पोलुर से सीआर भास्करन, तिरुपुरूर से वकील के बालू, जयंकोंडम से के. वैथि और सलेम पश्चिम से एस. सदासिवम को टिकट दिया गया है।
विकरवंडी से सी शिवकुमार, शोलिंगुर से वकील के.सरवणन, मयिलादुथुरई से सिथमल्ली ए. पलानीचामी, उथिरमेरूर से पी. महेश कुमार और रिशिवंदियम से ए.पी. चेझियन को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने कट्टुमन्नारकोइल (एससी) सीट से अंबु चोलन को मैदान में उतारा है।
एआईएडीएमके ने की 169 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा
इससे पहले एआईएडीएमके ने घोषणा की थी कि वह 234 में से 169 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 27 सीटों पर, पीएमके 18, अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) 11, तमिल मानिला कांग्रेस पांच, इंडिया जननायगा काची (आईजेके) एक और पुराची भारतम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
पीएमके प्रमुख ने डीएमके सरकार पर साधा निशाना
इससे पहले, पीएमके प्रमुख अंबुमणि रामदास ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सरकार पर भी निशाना साधते हुए खराब शासन और कुप्रबंधन के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण जैसे मुद्दों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि एनडीए गठबंधन 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा।
ये भी पढ़ें: क्या केरल में विधानसभा चुनाव से पहले बहस होगी?: CM विजयन ने भाजपा की चुनौती स्वीकार की, LDF सरकार के काम गिनाए
चुनाव और मतगणना कब होंगे?
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर पिछली बार की तरह इस बार भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। वहीं, मतगणना 4 मई को होगी। तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। राज्य में पिछली बार चुनाव 6 अप्रैल 2021 को कराए गए थे। मतगणना 2 मई 2021 को हुई थी।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का रण
सीटें-234, बहुमत- 118
अधिसूचना- 30 मार्च
नामांकन की आखिरी तारीख- 6 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच- 7 अप्रैल
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 9 अप्रैल
मतदान- 23 अप्रैल
नतीजे- 4 मई
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन