सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu elections: PMK leader Anbumani claims NDA victory, asks workers to remain vigilant on counting day

तमिलनाडु चुनाव: PMK नेता अंबुमणि ने NDA की जीत का दावा किया, मतगणना के दिन कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने को कहा

पीटीआई, चेन्नई Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 01 May 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु विधासभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इसी बीच पीएमके नेता ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से मतगणना के दिन सतर्क रहने की अपील की हैं। वहीं, उन्होंने एनडीए गठबंधन की जीत का दावा किया। 
 

Tamil Nadu elections: PMK leader Anbumani claims NDA victory, asks workers to remain vigilant on counting day
पीएमके नेता डॉ. अंबुमणि रामदास - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

पीएमके नेता डॉ. अंबुमणि रामदास ने शुक्रवार को वोटों की गिनती के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क और समन्वित रहने का आग्रह किया। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। वहीं, चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Trending Videos
यह भी पढ़ें-  कर्नाटक कैबिनेट का बड़ा फैसला: एससी वर्ग में आंतरिक आरक्षण को मिली मंजूरी, सरकारी भर्तियों में आएगी तेजी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दिन अहम 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक बयान में कहा, ‘चुनाव प्रचार और मतदान इन दो चरणों में से तीसरा चरण मतगणना का है। यानी निस्संदेह यह दिन सबसे महत्वपूर्ण है।’ अंबुमणि ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान एआईएडीएमके, भाजपा और एएमएमके सहित गठबंधन दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय अच्छा था।

यह भी पढ़ें- AIMIM का आरोप: सपा BJP से मिली हुई है, अखिलेश को चुनौती- दम है तो बुरका पहनने वाली महिला को CM कैंडिडेट बनाएं

जनता के बीत सत्ताधारी सरकार के लिए गुस्सा 
उन्होंने कहा, ‘चुनाव प्रचार के दौरान ही हमें स्पष्ट रूप से यह पता चल गया था कि इस चुनाव में जीत हमारी ही होगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इसके अलावा, मतदान के दिन हमने लोगों को सत्ताधारी सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए देखा।’ उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके और पीएमके गठबंधन दलों के मतगणना अधिकारियों को मतगणना के दौरान अत्यधिक सतर्कता के साथ काम करना चाहिए। इसके साथ ही दावा किया, '4 मई को हमारी उस जीत को आधिकारिक दर्जा मिल जाएगा जिसे हम हासिल करने के लिए तैयार हैं।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed