सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu elections TVK poll promises 2500 per month for women up to 60 years 8 gms gold saree for marriage

टीवीके के चुनावी वादे: विजय का एलान- महिलाओं को 60 साल तक हर माह 2500, शादी के लिए 8 ग्राम सोना और रेशमी साड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sat, 07 Mar 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु में बढ़ती सियासी सगर्मियों के बीच आज टीवीके प्रमुख विजय ने अपनी रैली के दौरान लोकलुभावन वादे किए। उन्होंने महिलाओं को 60 साल की आयु पूरी होने तक 2500 रुपये प्रतिमाह और विवाह करने वाली युवतियों को 8 ग्राम सोना और रेशमी साड़ी देने जैसे वादे किए। जानिए विजय ने और क्या कहा?

Tamil Nadu elections TVK poll promises 2500 per month for women up to 60 years 8 gms gold saree for marriage
टीवीके प्रमुख विजय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु में अगले कुछ हफ्ते में विधानसभा चुनाव का एलान होने वाला है। राजनीतिक जोड़-तोड़ के बीच पार्टियां जनता को लुभाने के लिए बड़े वादे भी कर रही हैं। इसी कड़ी में अभिनेता से राजनेता बने विजय ने आज एक रैली को संबोधित किया। अपनी पार्टी- तमिलागा वेट्री कझगम (टीवीके) के लिए जनसभा को संबोधित करते समय विजय ने कई लोकलुभावन एलान किए। उन्होंने चुनाव में जीत के बाद सरकार बनने पर सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर अन्य महिलाओं को 60 वर्ष की आयु तक 2,500 रुपये की मासिक आर्थिक मदद दी जाएगी। टीवीके राज्य के पात्र लाभार्थियों को शादी के लिए 8 ग्राम सोना और रेशमी साड़ी भी देगी।

Trending Videos


सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा
महिलाओं के लिए सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलेगी। आपराधिक घटनाओं से सख्ती से निपटने का संकेत देते हुए विजय ने कहा, 'महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति टीवीके सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं
टीवीके प्रमुख विजय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य की पुलिस में समर्पित यूनिट बनाई जाएगी। उन्होंने 'रानी वेलु नाचियार' (Rani Velu Nachiyar) इकाई बनाने का भी एलान किया। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों का त्वरित निपटारा करने के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 

बसों में पैनिक बटन से लेकर आसानी से सैनिटरी पैड मिलने तक कई एलान
विजय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक परिवहन में 'स्मार्ट पैनिक बटन' (smart panic buttons) जैसी सुविधा शुरू करने का वादा भी किया। महिला केंद्रित एलानों की झड़ी लगाते हुए विजय ने कहा कि राशन की दुकानों, स्कूलों और कॉलेजों के माध्यम से महिलाओं के लिए मुफ्त सैनिटरी पैड का इंतजाम भी किया जाएगा।

विजय के अन्य प्रमुख एलान:

  • एक साल में छह मुफ्त कुकिंग गैस सिलेंडर देने का एलान। टीवीके 'अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना' (Annapurani super six scheme) चलाएगी।
  • जीरो ड्रॉपआउट सुनिश्चित करने के लिए 'कामराजार कालवी उरुथि थित्तम' (Kamarajar Kalvi Uruthi Thittam) को प्रति वर्ष 15,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।
  • महिला स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) के लिए 5 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण का इंतजाम भी किया जाएगा।

टीवीके की घोषणाओं के बाद CM स्टालिन की हुंकार
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी राज्य में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच विरोधी दलों पर जमकर हमले बोले। उन्होंने मदुरै में एक रैली के दौरान कहा, अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) 'विश्वासघात का पर्याय' बन गई है, इसी कारण ओ. पन्नीरसेल्वम ने सी.एन. अन्नादुरई द्वारा स्थापित डीएमके का दामन थामा है।

ये भी पढ़ें- Assembly Polls: केरल में राहुल के लुभावने वादे; CM ममता SIR पर हमलावर, तमिलनाडु में स्टालिन ने AIADMK पर बरसे

पन्नीरसेल्वम के डीएमके में शामिल होने की खुशी
सीएम स्टालिन ने पूर्व पार्टी प्रमुख एम. करुणानिधि द्वारा ओ. पन्नीरसेल्वम को 'असली तमिलियन' कहने का भी स्मरण किया। उन्होंने पन्नीरसेल्वम के डीएमके में शामिल होने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें 'हमेशा मुस्कुराने वाले', सुसंस्कृत और वफादार बताया। स्टालिन ने सार्वजनिक स्थानों पर राजनीतिक शिष्टाचार की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
 
अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed