फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu road accident madurai Five including 3-year-old girl killed in head-on car collision

Tamil Nadu: मदुरै में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, कई वाहन आपस में टकराए

Mon, 03 Aug 2026 02:50 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Aug 2026 02:50 PM IST
सार

मदुरै में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार को पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
tamil nadu road accident madurai Five including 3-year-old girl killed in head-on car collision
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के मदुरै जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में चेन्नई के एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक 3 वर्षीय बच्ची भी शामिल है। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रही दूसरी कार से जा टकराई।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना मेलूर के निकट थुम्बैपट्टी फोर-लेन रोड ओवरब्रिज पर हुई। चेन्नई से तिरुनेलवेली जा रही कार में पांच लोग सवार थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि फ्लाईओवर पर आगे चल रहे एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। इसी दौरान सामने से मदुरै से तिरुचिरापल्ली जा रही दूसरी कार से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चेन्नई से आ रही कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चेन्नई के मडिपक्कम निवासी श्रीमन, राजाकुमारी, रंजा और 3 वर्षीय प्रणिका के रूप में हुई है। चारों एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। परिवार के साथ यात्रा कर रहे पांचवें मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग, मेलूर पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालकर मेलूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, एक घायल चेन्नई से आ रही कार में सवार था, जबकि दूसरा दूसरी कार का यात्री है। पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।


हादसे के कारण फोर-लेन राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। मेलूर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed