फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Techno concert drug scandal Twin brother of the prime accused arrested; remanded to police custody

टेक्नो कॉन्सर्ट ड्रग्स कांड: मुख्य आरोपी का जुड़वा भाई गिरफ्तार, 13 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

Sat, 11 Jul 2026 01:08 PM IST
Asmita Tripathi एएनआई, मुबंई
एएनआई, मुबंई Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 11 Jul 2026 01:08 PM IST
सार

मुंबई के नेस्को टेक्नो कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से दो छात्रों की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी महेश उर्फ मार्क खेमलानी के जुड़वा भाई नितेश उर्फ निक खेमलानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ड्रग्स सिंडिकेट के आर्थिक नेटवर्क की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Techno concert drug scandal Twin brother of the prime accused arrested; remanded to police custody
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुंबई के गोरेगांव के नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में 11 अप्रैल को हुए टेक्नो म्यूजिक कॉन्सर्ट में ड्रग्स के ओवरडोज से दो मैनेजमेंट छात्रों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महेश उर्फ मार्क खेमलानी के जुड़वा भाई नितेश उर्फ निक खेमलानी को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में 14वीं गिरफ्तारी है।

विज्ञापन

वनराई पुलिस ने निक खेमलानी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 13 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ड्रग नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के बाद की गई है। जांच में निक और पहले से पकड़े गए आरोपियों के बीच संदिग्ध पैसों के लेन-देन का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

आर्थिक नेटवर्क की जांच

वनराई पुलिस अब निक से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस ड्रग सिंडिकेट के पूरे आर्थिक नेटवर्क और फंडिंग सोर्स का पता लगाने में जुटी है। इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। इससे पहले पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने ली थी एक्स्टसी गोलियां

मुंबई के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेज के करीब 19 छात्र नेस्को सेंटर में आयोजित लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि छात्रों ने 'मर्सिडीज' नाम की एक्स्टसी गोलियों का सेवन किया था।

50 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल की कांदिवली यूनिट ने भी ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन किया है। पुलिस ने 50 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि मुंबई में एमडी ड्रग्स का एक बड़ा सिंडिकेट चल रहा है। इसके तार दूसरे राज्यों से जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed