फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana civic polls Congress wins Rahul Gandhi says people have approved our policies

Polls: तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत, राहुल गांधी बोले- जनता ने हमारी नीतियों पर लगाई मुहर

Sat, 14 Feb 2026 03:35 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 14 Feb 2026 03:35 PM IST
सार

Telangana Civic Polls Congress Victory: तेलंगाना स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 2582 में से 1300 से ज्यादा वार्ड जीतकर बड़ी बढ़त हासिल की है। राहुल गांधी ने इसे सरकार की जनहित और सामाजिक न्याय वाली नीतियों पर जनता की मुहर बताया।

विज्ञापन
Telangana civic polls Congress wins Rahul Gandhi says people have approved our policies
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तेलंगाना के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत को लेकर पार्टी ने इसे राज्य सरकार की जनहित वाली नीतियों की मंजूरी बताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह नतीजा साफ दिखाता है कि जनता ने सामाजिक न्याय, सम्मान और सबको साथ लेकर विकास की सोच को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत सीधे तौर पर लोगों के भरोसे की जीत है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों के बाद बयान जारी कर कहा कि तेलंगाना निकाय चुनाव में जीत कांग्रेस सरकार की “पीपल-फर्स्ट” यानी जनता को प्राथमिकता देने वाली नीतियों की पुष्टि है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य “प्रजाला तेलंगाना” बनाना है, जहां विकास का लाभ हर परिवार तक पहुंचे। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'राहुल गांधी की नीति है झूठ बोलो, जोर से बोलो और बार-बार दोहराओ', अमित शाह ने क्यों कही ये बात?
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन
तेलंगाना में 11 फरवरी को 116 नगरपालिकाओं के 2,582 वार्डों में मतदान हुआ था। आए नतीजों में कांग्रेस ने 1,300 से ज्यादा वार्डों पर जीत दर्ज की। यह सबसे बड़ा आंकड़ा रहा। भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस करीब 700 वार्डों पर रही। वहीं भाजपा ने भी मौजूदगी दर्ज कराते हुए लगभग 275 वार्ड जीते। इस तरह कांग्रेस ने स्पष्ट बढ़त के साथ स्थानीय निकायों में मजबूत पकड़ बनाई।



रेवंत रेड्डी सरकार को मिला बल
इन नतीजों को ए रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक बल माना जा रहा है। निकाय चुनाव को अक्सर सरकार के कामकाज पर जनता की सीधी राय के रूप में देखा जाता है। कांग्रेस की बड़ी जीत से यह संकेत गया है कि शहरी और स्थानीय स्तर पर पार्टी का आधार मजबूत हुआ है। बीआरएस और भाजपा ने भी कई क्षेत्रों में जीत दर्ज की, लेकिन कुल बढ़त कांग्रेस के पक्ष में रही।

ये भी पढ़ें- NCP के दोनों गुटों का होगा विलय?: संजय राउत ने दिया बड़ा बयान; बताया कौन लेगा अंतिम फैसला

खरगे ने भी जताया आभार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी नतीजों पर प्रतिक्रिया दी और इसे जनता के भरोसे का जनादेश बताया। खरगे ने कहा कि तेलंगाना की जनता ने सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और निरंतर प्रगति के एजेंडे पर विश्वास जताया है। उन्होंने राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत के लिए बधाई दी और कहा कि पार्टी अपने वादों पर मजबूती से आगे बढ़ेगी।

कांग्रेस नेतृत्व ने दोहराया कि प्रजाला तेलंगाना का विजन आगे भी पार्टी की प्राथमिकता रहेगा। इसका मतलब है ऐसी व्यवस्था जहां योजनाओं का फायदा हर वर्ग और हर परिवार तक पहुंचे। पार्टी का कहना है कि स्थानीय निकायों में मजबूत जीत से विकास योजनाओं को जमीन पर लागू करने में और तेजी आएगी। चुनाव नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed