सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana government gives special exemption to Muslims during Ramadan Hindus accused of discrimination

तेलंगाना सरकार की रमजान में मुसलमानों को विशेष छूट: हिंदुओं से भेदभाव का लगा आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 18 Feb 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

तेलंगाना सरकार ने रमजान में सरकार मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पहले घर जाने देने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले का आयोध्या के कई संतो ने विरोध किया है। 

Telangana government gives special exemption to Muslims during Ramadan Hindus accused of discrimination
ए. रेवंत रेड्डी, सीएम, तेलंगाना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

तेलंगाना में सरकार द्वारा रमजान को लेकर एक फैसले पर विवावद खड़ा हो गया है। भारत में  रमजान का पवित्र महीना 19 फरवरी से शुरू होगा। तेलंगाना सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को 1 घंटे पहले ऑफिस से जाने की अनुमति देने का फैसला किया है। अयोध्या के संतों ने तेलंगाना सरकार के इस फैसले को हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार बताया है।

Trending Videos

तेलंगाना सरकार ने कहा है कि सभी सरकारी मुसलमान कर्मचारियों को रमजान में नमाज पढ़ने के लिए एक घंटे पहले जाने की अनुमति मिलेगी। सरकार के इस फैसले का विरोध हो रहा है और इसे धर्म-विरोधी और भेदभाव करने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के देवेशाचार्य महाराज ने कहा यह फैसला हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार है। मुस्लिमों को खास छूट देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। वहां की सरकार मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए ऐसे फैसले ले रही है। उन्होंने तेलंगाना सरकार से सवाल किया कि क्या ये हिंदुओं के साथ भी ऐसा करेंगे? नहीं करेंगे। नवरात्रि से लेकर सावन तक हिंदुओं के कई त्योहार आते हैं। सरकार किसी त्योहार पर कोई छुट्टी या छूट नहीं देगी, उल्टा छुट्टी को रद्द करने का काम करेगी। कुछ महीनों पहले ही तेलंगाना ने हिंदू त्योहारों की कुछ छुट्टियां रद्द कर दी थीं। यह फैसला निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

साकेत भवन मंदिर के अयोध्या धाम महंत सीताराम दास ने कहा कि तेलंगाना सरकार का ये फैसला तुष्टीकरण की राजनीति को दिखाता है, जो बहुत निंदनीय है। सनातन धर्म के जब त्योहार आते हैं तो ये कुठाराघात करते हैं, लेकिन एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए और वोट बैंक की राजनीति के लिए सारी हदें पार कर देते हैं। हमारा सवाल है कि क्या 4 बजे के बाद सरकारी दफ्तर में काम बंद हो जाता है? ये बहुत दुखद है क्योंकि सनातन धर्म के त्योहारों के लिए ये लोग ऐसा कुछ नहीं करते हैं, लेकिन एक विशेष वर्ग के लिए उनके मन में बहुत सारा प्यार उमड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed