फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Trainee IPS officer Uday Case Clues of another woman link know current status of Police Probe

ट्रेनी IPS उदय की परेशानी बढ़ी: दूसरी महिला से संबंध के मिले सुराग, तेलंगाना के इस मामले में जांच कहां पहुंची?

Tue, 04 Aug 2026 09:21 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, हैदराबाद।
एजेंसी, हैदराबाद। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 04 Aug 2026 09:21 AM IST
सार

तेलंगाना के यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार हो चुके प्रशिक्षु अधिकारी उदय की मुश्किलें कम होने के आसार नहीं हैं। उदय पहले से ही जांच दल की रडार पर हैं। अब एक नई महिला से रिश्ते की बात सामने आई है। जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Telangana Trainee IPS officer Uday Case Clues of another woman link know current status of Police Probe
तेलंगाना के हाईप्रोफाइल मामले में नए खुलासे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी से यौन उत्पीड़न और मारपीट के मामले में गिरफ्तार ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी के खिलाफ जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य महिला से उसके करीबी संबंधों के भी सुराग मिले हैं।

विज्ञापन


क्या आरोपी के एक अन्य महिला से भी संबंध?
मामले की जांच डीसीपी (महिला सुरक्षा विंग) लावण्या नायक जाधव की निगरानी में की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने पूछताछ में बताया था कि आरोपी के एक अन्य महिला से भी संबंध थे। जांच में सामने आया कि आंध्र प्रदेश की रहने वाली यह महिला वर्ष 2023 से पति से अलग रह रही है।
विज्ञापन


लिव-इन रिलेशनशिप के प्रस्ताव का क्या हुआ
आरोप है कि उदय कृष्णा रेड्डी के कहने पर वह हैदराबाद आई और नौकरी भी बदली। आरोपी ने उसे लिव-इन रिलेशनशिप का प्रस्ताव दिया था, जिसे महिला ने कानूनी रूप से तलाक न होने का हवाला देकर ठुकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 लोगों के बयान दर्ज...
अब तक करीब 20 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी जबरन पीड़िता के कमरे में घुसा था और उसका मोबाइल भी छीन लिया था। जांच में प्रशिक्षण के दौरान आरोपी के आक्रामक व्यवहार की शिकायतें भी सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।


दोनों महिलाओं की मुलाकात से खुला मामला...
जांच में पता चला कि फरवरी में पीड़िता और दूसरी महिला की मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान पीड़िता ने आरोपी के साथ अपने संबंध, मारपीट व मानसिक उत्पीड़न की जानकारी दी। इसके बाद दूसरी महिला ने भी आरोपी से दूरी बना ली। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के अशोक नगर स्थित कमरे की तलाशी लेकर लैपटॉप, मोबाइल फोन, एक चाकू और दो हस्तलिखित पत्र जब्त किए। पुलिस ने घटनास्थल में सीन रिक्रिएट भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed