सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane businessman receives death threat from Bishnoi gang demands extortion of Rs 10 crore Maharashtra Crime

Maharashtra: बिश्नोई गैंग ने ठाणे के कारोबारी को दी जान से मारने की धमकी, मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 22 Feb 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र में एक बार फिर से अंडरवर्ल्ड का काला साया छाने लगा है। हालांकि पुलिस ऐसे मामलों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते दिनों बॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में मुंबई पुलिस ने शूटर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ये भी बिश्नोई गैंग के सदस्य होने का दावा कर रहे थे।

Thane businessman receives death threat from Bishnoi gang demands extortion of Rs 10 crore Maharashtra Crime
लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र में लंबे समय से अंडरवर्ल्ड के नाम पर लोगों को मिलने वाली धमकियों पर नकेल कसी हुई थी। हालांकि, बीते कुछ समय में एक बार फिर से महाराष्ट्र में फिर से अंडरवर्ल्ड का साया गहराता जा रहा है। राज्य के ठाणे जिले के एक कारोबारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है।
Trending Videos


ठाणे के एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि जिले के एक प्रमुख बिल्डर से 10 करोड़ रुपये की उगाही करने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्तियों ने बिश्नोई गैंग का हिस्सा होने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Telangana: हैदराबाद में बेकाबू हुई तेज रफ्तार फेरारी, तीन लोग घायल; कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए

बिश्नोई गैंग का सदस्य होने का किया दावा
नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में 60 वर्षीय व्यवसायी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उन्हें 11 फरवरी को व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। कारोबारी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में एक धार्मिक समारोह में शामिल होने गए थे, उस दौरान व्हाट्सएप पर कई कॉल आए। कॉल पर उन्हें 10 करोड़ रुपये देने के लिए कहा गया। 

कारोबारी ने बताया कि धमकी देने वालों ने ऐसा न करने पर उन्हें मरने के लिए तैयार रहने को कहा गया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। अज्ञात शख्स ने बिल्डर से यह भी कहा कि वह कॉल को रिकॉर्ड करने और पुलिस को सौंपने के लिए आजाद है।

अंतरराष्ट्रीय नंबर से भी आए धमकी भरे फोन
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया, '20 फरवरी को भी कारोबारी का उत्पीड़न जारी रहा। बिल्डर अपने कार्यालय में थे, इस दौरान एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से चार व्हाट्सएप कॉल आए। जब उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया, तो संदिग्ध ने दोपहर 12:29 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक ऑडियो क्लिप भेजा, जिसमें जान से मारने की धमकियां थीं।'

ये भी पढ़ें: Karnataka: कर्नाटक में बच्चों के लिए प्रतिबंधित होगा मोबाइल फोन? सीएम ने सोशल मीडिया की लत पर जताई चिंता

नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय चंद्रनाथ महाजन ने बताया कि व्यवसायी की शिकायत, व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो क्लिप के आधार पर 20 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता के तहत जबरन वसूली और अन्य अपराधों के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed