सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The DMK alliance has not weakened, says Stalin on the election defeat - the people of Tamil Nadu still trust h

'डीएमके गठबंधन कमजोर नहीं हुआ': चुनाव में मिली हार पर बोले स्टालिन - तमिलनाडु के लोग अब भी करते हैं भरोसा

पीटीआई, चेन्नई Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 14 May 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर कहा है कि डीएमके गठबंधन कमजोर नहीं हुआ। अब भी तमिलनाडु के लोग हम पर भरोसा करते हैं। पढ़ें पूरी खबर

The DMK alliance has not weakened, says Stalin on the election defeat - the people of Tamil Nadu still trust h
एमके स्टालिन, - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने गुरुवार को एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव भले ही जीत नहीं मिली है, लेकिन डीएमके के नेतृत्व वाला गठबंधन कमजोर नहीं हुआ है। आगे उन्होंने कहा  1.54 करोड़ वोट हासिल करने की क्षमता तमिलनाडु की जनता के गठबंधन पर रखे गए भरोसे को दर्शाती है।

Trending Videos

चुनाव परिणामों के बाद अधिकांश सहयोगी दलों ने खुले तौर पर कहा है कि वे अपनी गठबंधन बदले बिना डीएमके के साथ ही अपना राजनीतिक सफर जारी रखेंगे। स्टालिन ने कहा, 'यह डीएमके के प्रति सहयोगी दलों के नेताओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Milk Price Hike: आज से दिल्ली-एनसीआर में दूध हुआ महंगा; अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम; लागत का दिया हवाला


'तमिलनाडु की रक्षा करने की शक्ति हमारे भीतर है'
पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा 'इसी के अनुरूप, हम सिद्धांतवादी राजनीतिक दलों के रूप में एकजुट होकर जनता के कल्याण और राज्य के गठन के लिए हमेशा की तरह अपना सफर जारी रखेंगे। तमिलनाडु की रक्षा करने की शक्ति और जुझारूपन हमारे भीतर ही है।'


यह भी पढ़ें- बंगाल: बूचड़खानों को लेकर सीएम शुभेंदु सख्त, सार्वजनिक रूप से पशु वध पर लगाई रोक; सरकार ने जारी किया नोटिस

हमारी ताकत में कोई कमी नहीं आई
आगे उन्होंने कहा हालांकि डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन ने तमिलनाडु को प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाने और राज्य के अधिकारों के हनन को रोकने के लिए मिलकर काम किया, फिर भी हाल ही में हुए चुनावों में उसे पूर्ण विजय प्राप्त नहीं हो सकी। स्टालिन ने कहा, 'हमारी ताकत में कोई कमी नहीं आई।  हमने 1.54 करोड़ वोट और कुल 72 सीटें जीतीं। यह तमिलनाडु की जनता के हम पर रखे गए भरोसे को दर्शाता है।'

उन्होंने खेद व्यक्त किया और गठबंधन में शामिल किसी भी पार्टी नेता या उनके कार्यकर्ताओं को हुई किसी भी मामूली असुविधा की जिम्मेदारी ली। उन्होंने आगे कहा, 'मैं उन सभी के कठिन परिश्रम और सहयोग के लिए एक बार फिर आभार व्यक्त करना चाहता हूं।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed