सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Those who do not fulfil responsibilities in party should retire: Mallikarjun Kharge, News In Hindi

CWC: 'जिम्मेदारी न निभाने वाले हों रिटायर, मदद न करने वाले आराम करें', कांग्रेस नेताओं को खरगे का कड़ा संदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 09 Apr 2025 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार

CWC Meeting: अहमदाबाद में साबरमती के तट पर कांग्रेस पार्टी की अहम बैठकें आयोजित की गई है। वहीं इस बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को कड़ा संदेश दिया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने साफ कहा कि, वे सभी नेता जो पार्टी की तरफ से दी गई जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं वे रिटायर हो जाएं और जो पार्टी के काम में मदद नहीं कर सकते, वो आराम करें।

Those who do not fulfil responsibilities in party should retire: Mallikarjun Kharge, News In Hindi
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

अहमदाबाद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं को तीखा संदेश देते हुए कहा कि जो लोग पार्टी के काम में मदद नहीं करते हैं, उन्हें आराम करने की जरूरत है, जबकि जो लोग अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभाते हैं, उन्हें सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए। साबरमती नदी के तट पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में अपने अध्यक्षीय भाषण में खरगे ने इस बात पर भी जोर दिया कि संगठन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की भूमिका को काफी बढ़ाया जाएगा और उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सख्ती और निष्पक्षता से की जाएगी।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - Waqf Law: 'बंगाल में वक्फ संशोधन अधिनियम लागू नहीं होगा', मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद सीएम ममता का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


'संगठन के निर्माण में जिला अध्यक्षों की अहम भूमिका'
उन्होंने कहा, 'संगठन के निर्माण में जिला अध्यक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण होने जा रही है। इसलिए उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सख्ती और निष्पक्षता से की जानी चाहिए।' खरगे ने कहा कि जिला अध्यक्ष को अपनी नियुक्ति के एक साल के भीतर सबसे अच्छे लोगों को जोड़कर बूथ कमेटी, मंडल कमेटी, ब्लॉक कमेटी और जिला कमेटी बनानी होती है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए। 

'उम्मीदवार के चुनावी प्रक्रिया में शामिल होंगे जिलाध्यक्ष'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'हमने देश भर के जिला अध्यक्षों की तीन बैठकें भी बुलाईं। राहुल जी और मैंने उनसे बात की और उनके सुझाव लिए। भविष्य में हम चुनावों के लिए उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में जिला अध्यक्षों को भी शामिल करने जा रहे हैं।' खरगे ने कहा, 'मैं यह भी कहना चाहता हूं कि जो लोग पार्टी के काम में मदद नहीं करते, उन्हें आराम करने की जरूरत है, जो अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करते, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए।' 



यह भी पढ़ें - Tahawwur Rana: पाकिस्तान का नापाक चेहरा होगा उजागर, 26/11 के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा की वापसी से होंगे खुलासे

केंद्र सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के सिद्धांतों का पालन कर रही है। खरगे ने कहा, 'हम फिर से भारत की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। आजादी की इस दूसरी लड़ाई में दुश्मन फिर से अन्याय, असमानता, भेदभाव, गरीबी और सांप्रदायिकता हैं।' खड़गे ने कहा कि फर्क सिर्फ इतना है कि पहले विदेशी लोग अन्याय, गरीबी और असमानता को बढ़ावा देते थे, अब हमारी अपनी सरकार ऐसा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया, 'पहले विदेशी लोग सांप्रदायिकता का फायदा उठाते थे, आज हमारी अपनी सरकार इसका फायदा उठा रही है।' खरगे ने कहा, 'लेकिन हम यह लड़ाई भी जीतेंगे!'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed