{"_id":"6a045b75b14268d64a009ab7","slug":"three-killed-by-suspected-militants-in-manipur-s-kangpokpi-many-injured-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन लोगों की ली जान, कई घायल; तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने तीन लोगों की ली जान, कई घायल; तलाशी अभियान जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 13 May 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमले की वजह और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
मणिपुर में उग्रवादी हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बुधवार को संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए एक हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना कोटजिम और कोटलेन गांवों के बीच उस समय हुई, जब थडौ बैपटिस्ट एसोसिएशन (टीबीए) के सदस्य चुराचांदपुर से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया, जिससे भगदड़ मच गई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों को पहचान की कोशिश की जा रही है। मृतकों में रेवरेंड वी सितलौर भी शामिल हैं, जो मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन के पूर्व महासचिव थे। अन्य दो मृतकों की पहचान की जा रही है। हमले में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना के पीछे किस उग्रवादी संगठन का हाथ है, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मणिपुर में हाल के दिनों में उग्रवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन