फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tirumala Tirupati Devasthanams, Tirupathi temple board will establish temple in Jammu for spiritual growth centre

आस्था : जम्मू में भी बनेगा तिरुपति मंदिर, 40 साल के लिए लीज पर मिली जमीन

Thu, 01 Apr 2021 07:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 01 Apr 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Tirumala Tirupati Devasthanams, Tirupathi temple board will establish temple in Jammu for spiritual growth centre
तिरुपति मंदिर - फोटो : पीटीआई

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मंदिर और इससे जुड़े भवनों के निर्माण के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को 40 वर्षों के लिए लगभग 25 हेक्टेयर भूमि लीज के आधार पर आवंटित करने के एक प्रस्ताव को गुरुवार को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


प्रस्ताव को प्रशासनिक परिषद् ने मंजूरी दी जिसकी बैठक उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि करीब 25 हेक्टेयर की भूमि पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक परिसर, एक वेदपाठशाला, एक आध्यात्मिक/ योग केंद्र, एक कार्यालय, आवासीय परिसर और पार्किंग क्षेत्र होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य में इसमें चिकित्सा एवं शिक्षा केंद्र भी बनाए जाएंगे। तमिलनाडु सरकार ने टीटीडी कानून, 1932 के तहत एक बोर्ड टीटीडी का गठन किया है, जो धर्मार्थ संगठन है और यह आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में गतिविधियों को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में टीटीडी के आने से पर्यटन की क्षमता और खासकर जम्मू में श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन बढ़ेगा, जिसे मंदिरों के शहर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed