सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top headline today important and big news stories of 25 June 2026 updates on amar ujala

Top News: चंपत राय-अनिल मिश्रा-गोपाल राव तक नहीं पहुंची FIR की आंच; वेनेजुएला भूकंप में अब तक गई 188 की जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Jun 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
top headline today important and big news stories of 25 June 2026 updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर में ट्रस्ट के बड़े नामों का जिक्र नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। उधर, वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों में कम से कम 188 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग अब भी मलबे में फंसे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून उत्तर भारत के कई हिस्सों में आगे बढ़ सकता है, जबकि कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका है। फीफा विश्व कप में इक्वाडोर ने जर्मनी को हराकर अंतिम-32 में जगह बनाई और आइवरी कोस्ट भी पहली बार नॉकआउट चरण में पहुंचा। पीओके में अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में 17वें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। वहीं,  निहंग सिखों के उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश के बाद पुलिस और अन्य फोर्स तैनात रही। भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर चर्चा हो रही है। डीपीसीसी की रिपोर्ट में वजीराबाद के बाद यमुना के पानी की गुणवत्ता में गिरावट की बात कही गई है। वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट ने आठ लोगों और कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
विज्ञापन

top headline today important and big news stories of 25 June 2026 updates on amar ujala
राम मंदिर चढ़ावे चोरी मामला। - फोटो : अमर उजाला।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव तक नहीं पहुंची FIR की आंच; बैंक अधिकारी भी 'बेदाग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के प्रकरण में जिन पर केस दर्ज हुआ है, वे सभी छोटी मछलियां हैं। आशंका थी कि एफआईआर की आंच किसी बड़े तक नहीं पहुंचेगी, वैसा ही हुआ। ट्रस्ट के बड़े नाम चंपत राय और अनिल मिश्रा व निर्माण समिति के सहायक गोपाल राव का केस में कहीं कोई जिक्र नहीं है। साफ है कि फिलहाल उन्हें बचा लिया गया है। यह इसलिए भी क्योंकि केस ट्रस्ट की तरफ से ही दर्ज कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

top headline today important and big news stories of 25 June 2026 updates on amar ujala
वेनेजुएला में तबाही का मंजर - फोटो : पीटीआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप ने अब तक छीनीं 188 जिंदगियां, 200 से ज्यादा लोग अभी भी मलबे में फंसे
वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद गुरुवार को लोग मलबे में दबे जीवित लोगों की तलाश में जुटे रहे। वहीं, बचाव दल सबसे अधिक प्रभावित उत्तरी तटीय इलाकों की ओर रवाना हुए। अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 188 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक लोग अब भी मलबे में फंसे हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

top headline today important and big news stories of 25 June 2026 updates on amar ujala
मानसून तेजी से बढ़ा आगे - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, उत्तर भारत में अब तेजी से बढ़ेगा बारिश का दायरा; लेकिन लू से फिलहाल राहत नहीं
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। दूसरी ओर, पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर भारत तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पूरे सप्ताह भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक तथा बिहार और झारखंड में अगले दो दिनों तक लू चलने की आशंका भी जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर

top headline today important and big news stories of 25 June 2026 updates on amar ujala
आइवरी कोस्ट-इक्वाडोर - फोटो : Fifa.com
FIFA World Cup: विश्व कप में बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने जर्मनी को हराया; आइवरी कोस्ट ने भी बनाई अंतिम-32 में जगह
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई में गुरुवार को खेले गए दोनों मुकाबलों के बाद नॉकआउट चरण की तस्वीर साफ हो गई। इक्वाडोर ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर शानदार अंदाज में अंतिम-32 का टिकट हासिल किया, जबकि आइवरी कोस्ट ने कुराकाओ को 2-0 से मात देकर अपने इतिहास में पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। पढ़ें पूरी खबर

top headline today important and big news stories of 25 June 2026 updates on amar ujala
पीओके में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
PoK: लोगों को भूखा रख-नौकरियां छीन विद्रोह को दबाने में जुटी शहबाज सरकार, 17 दिन से पीओके में प्रदर्शन जारी
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में इस्लामाबाद के खिलाफ जन विद्रोह अपने चरम पर पहुंच गया है। अवामी एक्शन कमेटी की अगुवाई में जारी व्यापक प्रदर्शन लगातार 17वें दिन भी जारी रहा। जनता का आरोप है कि आंदोलन को दबाने के लिए शहबाज सरकार के निर्देश पर प्रशासन अब लोगों को भूखा रखने व नौकरियां छीनने के अमानवीय हथकंडे अपना रहा है। इसके तहत पाकिस्तान से पीओके को जोड़ने वाले प्रवेश मार्गों पर खाद्य सामग्री और जरूरी सामानों से लदे ट्रकों को रोक रहा है। आवश्यक वस्तुओं की जानबूझकर पैदा की गई इस किल्लत से स्थानीय समुदाय पर दबाव बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर
 

top headline today important and big news stories of 25 June 2026 updates on amar ujala
निहंगों का दून कूच - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बैरियर तोड़ उत्तराखंड की सीमा में घुसे निहंग: तलवारें लहराईं, कहां गए किसी को पता नहीं; सड़कों पर उतरी फोर्स
चमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के विवाद के बाद बृहस्पतिवार को निहंग सिखों का जत्था कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड की सीमा में घुस गया। इनमें से कई देर रात देहरादून के धर्मावाला की ओर बढ़ रहे थे, कुछ निहंग तलवारें लहराकर जत्थे का नेतृत्व कर रहे थे, इन्हें रोकने के लिए पूरे जिले की पुलिस और अन्य फोर्स मौके पर तैनात थी। लेकिन रात एक बजे तक वह प्रेमनगर नहीं पहुंचे थे, उनकी लोकेशन पुलिस को भी नही पता थी। पढ़ें पूरी खबर

top headline today important and big news stories of 25 June 2026 updates on amar ujala
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
IND vs IRE: वैभव के डेब्यू पर फैसला आज, कोच के बयान ने बढ़ाई हलचल; कप्तान श्रेयस और गंभीर पर नजरें कायम
टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के साथ नए अभियान की शुरुआत करेगी। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या उन्हें अभी इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने साफ किया है कि वैभव असाधारण प्रतिभा के धनी हैं, लेकिन सिर्फ उन्हें मौका देने के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर करना सही नहीं होगा, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो। पढ़ें पूरी खबर

top headline today important and big news stories of 25 June 2026 updates on amar ujala
1 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
DPCC Report: वजीराबाद डैम से आगे बढ़ते ही दम तोड़ने लगती है यमुना, आईएसबीटी से ओखला आने तक तक ऑक्सीजन गायब
यमुना नदी की सेहत बेहद खराब है। इसकी गवाही बृहस्पतिवार को आई दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की रिपोर्ट देती है। नदी के शुद्धीकरण के सरकारी दावों पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए रिपोर्ट बताती है कि वजीराबाद डैम के बाद नदी के पानी की गुणवत्ता तेजी से गिरी है। इसमें गिरने वाले नालों में भी प्रदूषक बढ़े हैं। बैराज के बाद यमुना के पानी में जलीय जीवों का जीवित रहना भी मुमकिन नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

top headline today important and big news stories of 25 June 2026 updates on amar ujala
राम मंदिर में बड़े नाम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
Ram Mandir: चढ़ावा चोरी में 20वें दिन 8 पर केस, सभी गिरफ्तार; आरोपियों में ट्रस्टी अनिल मिश्रा के दो रिश्तेदार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आखिरकार 20वें दिन और एसआईटी की सिफारिश के दो दिन बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने एफआईआर दर्ज करा दी। ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय के ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा के रिश्तेदार अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा के अलावा मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र व गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी पर साजिशन धोखाधड़ी से चढ़ावा राशि चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने टिन्नू समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

top headline today important and big news stories of 25 June 2026 updates on amar ujala
कैंसर की दवाएं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
Cancer: नहीं बिक सकेंगी कैंसर की नकली दवाएं, क्यूआर कोड होगा अनिवार्य; जानें घटिया दवाओं पर कैसे लगेगी लगाम
केंद्र सरकार ने नकली और घटिया दवाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्यूआर कोड आधारित प्रणाली का दायरा बढ़ा दिया है। बदले प्रावधानों के तहत सूक्ष्मजीवरोधी, टीके, कैंसररोधी और मन:प्रभावी दवाइयों में क्विक रिस्पॉन्स (क्यूआर) कोड अनिवार्य होगा। दवाओं की पैकेजिंग पर क्यूआर कोड होने से प्रामाणिकता की जांच और सत्यापन आसान होगा। इससे लोग यह जान सकेंगे कि जिस दवा का सेवन कर रहे हैं, वह घटिया या नकली तो नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed