सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th March 2026 Updates on amar ujala

TOP News: होर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा; इस्राइल बोला- भारत PAK से बेहतर मध्यस्थ; आज गुजरात दौरे पर PM मोदी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 06:29 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th March 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में जारी हमलों के बीच अब ट्रंप प्रशासन होर्मुज की खाड़ी पर अपना नियंत्रण वापस लेने की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दी। फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में बेसेंट ने कहा कि जल्द ही या तो अमेरिकी जहाजों या कई देशों के संयुक्त जहाजों के जरिए अमेरिका का नियंत्रण होर्मुज जलडमरूमध्य पर होगा। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को छिटपुट बारिश हुई, 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हुई है और कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बदले मौसम से आम लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ गईं। इस पूरे सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट बारिश होने और तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब दूसरे महीने में पहुंच चुका है और इसी बीच इस्राइल के विदेश मंत्रालय की विशेष दूत फ्लेर हसन-नहूम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष शुरू से ही एक 'मल्टी-फ्रंट यानी कई मोर्चों वाला क्षेत्रीय युद्ध' बन गया था और इस्राइल ने इसमें सैन्य रूप से काफी बढ़त हासिल की है। यरुशलम से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर को दक्षिण से हमास ने हमला किया, जिसे उन्होंने ईरान का समर्थन प्राप्त संगठन बताया। इसके अगले ही दिन उत्तर दिशा से भी हमला हुआ, जिससे यह साफ हो गया कि इस्राइल को एक साथ कई मोर्चों पर लड़ना पड़ रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos

होर्मुज को लेकर ट्रंप प्रशासन का बड़ा दावा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th March 2026 Updates on amar ujala
स्कॉट बेसेंट, अमेरिकी वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से जारी संघर्ष के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक बड़ी रणनीति सामने आई है। जारी हमलों के बीच अब ट्रंप प्रशासन होर्मुज की खाड़ी पर अपना नियंत्रण वापस लेने की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दी। फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में बेसेंट ने कहा कि जल्द ही या तो अमेरिकी जहाजों या कई देशों के संयुक्त जहाजों के जरिए अमेरिका का नियंत्रण होर्मुज जलडमरूमध्य पर होगा। पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम में बारिश-बर्फबारी, पारा गिरा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th March 2026 Updates on amar ujala
भारत में मौसम के मिजाज में बदलाव - फोटो : ANI

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को छिटपुट बारिश हुई, 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हुई है और कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बदले मौसम से आम लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ गईं। इस पूरे सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट बारिश होने और तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

इस्राइली दूत बोलीं- पश्चिम एशिया संकट में भारत बन सकता है बेहतर मध्यस्थ

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th March 2026 Updates on amar ujala
फ्लेउर हसन-नहूम, इस्राइली विदेश मंत्रालय की विशेष दूत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब दूसरे महीने में पहुंच चुका है और इसी बीच इस्राइल के विदेश मंत्रालय की विशेष दूत फ्लेर हसन-नहूम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष शुरू से ही एक 'मल्टी-फ्रंट यानी कई मोर्चों वाला क्षेत्रीय युद्ध' बन गया था और इस्राइल ने इसमें सैन्य रूप से काफी बढ़त हासिल की है। यरुशलम से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर को दक्षिण से हमास ने हमला किया, जिसे उन्होंने ईरान का समर्थन प्राप्त संगठन बताया। इसके अगले ही दिन उत्तर दिशा से भी हमला हुआ, जिससे यह साफ हो गया कि इस्राइल को एक साथ कई मोर्चों पर लड़ना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-BJP की सीधी टक्कर: सिद्धारमैया-विजयेंद्र ने संभाली की कमान

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th March 2026 Updates on amar ujala
बीवाई विजयेंद्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष / सिद्धारमैया, मुख्यमंत्री - फोटो : ANI

कर्नाटक में होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है। बागलकोट में सोमवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों ने जोरदार चुनाव प्रचार किया और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश की। बागलकोट और दावणगेरे साउथ विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है। ये उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि यहां के मौजूदा विधायकों एचवाई मेटी और शमनूर शिवशंकरप्पा का निधन हो गया था। पढ़ें पूरी खबर...

ईरान युद्ध और तेल की बढ़ती कीमतों से अमेरिकी बाजार बेहाल

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th March 2026 Updates on amar ujala
अमेरिकी शेयर बाजार की गिरावट। - फोटो : adobe stock

अमेरिका के शेयर बाजार सोमवार को बढ़ते तेल के दामों और ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर उतार-चढ़ाव भरे रहे। एसएंडपी 500 0.4% गिर गया और अब यह इस साल की अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से 9.1% नीचे है। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 49 अंक बढ़कर 0.1% ऊपर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोज़िट 0.7% गिर गया। हालांकि शुरुआत में एसएंडपी 500 0.9% ऊपर गया, लेकिन जल्दी ही यह बढ़त मिट गई और बाजार फिर नीचे आ गया। दूसरी ओर यूरोप के बाजारों में शेयर बढ़े, लेकिन एशियाई बाजारों में कई जगह भारी गिरावट देखी गई। पढ़ें पूरी खबर...

किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th March 2026 Updates on amar ujala
किडनी देने वाले युवक को लाती पुलिस - फोटो : amar ujala

कानपुर में किडनी रैकेट मामले में जिन तीन प्राइवेट अस्पतालों का नाम सामने आ रहा है, उनमें से एक के पास रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। पूरा अस्पताल ही अवैध तरीके से संचालित हो रहा है। इसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य विभाग को तब हुई जब मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस की टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मामले में 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर हैं जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम संयुक्त रूप से देर रात तक जांच में जुटी रही। पढ़ें पूरी खबर...

गोरखालैंड के मुद्दे में अब पहले जैसी धार नहीं; इस बार मतदाताओं के मन में क्या?

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th March 2026 Updates on amar ujala
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र की राजनीति इस बार एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां दशकों पुरानी भावनाएं व बदलती जमीनी जरूरतें आमने-सामने दिख रही हैं। गोरखालैंड का सपना अब भी है, पर इसकी चुनावी धार पहले जैसी नहीं रही। सड़क, पानी, रोजगार, पर्यटन और स्थिर शासन जैसे मुद्दे मतदाताओं को ज्यादा प्रभावित करते दिख रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या पहाड़ की राजनीति फिर से उसी पुराने सपने के इर्द-गिर्द घूमेगी या अब विकास की हकीकत को प्राथमिकता मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

ईडी ने विशेष समिति को सौंपी 15 हजार करोड़ की संपत्ति

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th March 2026 Updates on amar ujala
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : सोशल मीडिया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त एक विशेष समिति को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वापस सौंप दी है, ताकि चंडीगढ़ स्थित पीएसीएल (पर्ल्स ग्रुप) द्वारा पोंजी घोटाले में ठगे गए निवेशकों को उनका बकाया वापस मिल सके। कथित धोखाधड़ी की अनुमानित राशि 48,000 करोड़ रुपये है। ईडी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने करीब 15,582 करोड़ रुपये के मौजूदा बाजार मूल्य वाली 455 अचल संपत्तियों को जस्टिस लोढ़ा समिति को वापस सौंपने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर..

आईपीएल में राजस्थान की जीत से शुरुआत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th March 2026 Updates on amar ujala
वैभव-यशस्वी - फोटो : PTI
वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। सोमवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में दो विकेट पर 128 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...

हमजा और मेजर इकबाल का ‘ब्रोमांस’ देख खुश हुए फैंस

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 31th March 2026 Updates on amar ujala
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब फिल्म से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट फिर से सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म के एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक वीडियो शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed