सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd February 2026 Updates on amar ujala

Top News: भारत-US के बीच व्यापार समझौता; टैरिफ घटकर 18%; एअर इंडिया विमान के फ्यूल स्विच में मिली गड़बड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 06:13 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd February 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने भारत पर लगे पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का एलान किया है। इस पोस्ट में ट्रंप ने एक और अहम बात कही है, जिसमें उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने का एलान किया। राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच सोमवार को टेलीफोन पर बात हुई। इस बातचीत के बाद ही ट्रंप ने भारत पर लगे 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाने का एलान किया। वहीं एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में खराबी की आशंका के मद्देनजर विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। विमान के पायलटों ने ईंधन नियंत्रण स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी थी। इस मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें इस बात की जानकारी है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है। यह प्रारंभिक सूचना प्राप्त होने के बाद हमने उक्त विमान को उड़ान भरने से रोक दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता पर लगी मुहर

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd February 2026 Updates on amar ujala
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने भारत पर लगे पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का एलान किया है। इस पोस्ट में ट्रंप ने एक और अहम बात कही है, जिसमें उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने का एलान किया। राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच सोमवार को टेलीफोन पर बात हुई। इस बातचीत के बाद ही ट्रंप ने भारत पर लगे 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाने का एलान किया। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्यूल स्विच में फिर गड़बड़ी: एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर का स्विच बंद हुआ

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd February 2026 Updates on amar ujala
एअर इंडिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में खराबी की आशंका के मद्देनजर विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। विमान के पायलटों ने ईंधन नियंत्रण स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी थी। इस मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें इस बात की जानकारी है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है। यह प्रारंभिक सूचना प्राप्त होने के बाद हमने उक्त विमान को उड़ान भरने से रोक दिया है। पढ़ें पूरी खबर..

फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज: पहाड़ से लेकर मैदान तक वर्षा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd February 2026 Updates on amar ujala
बारिश और बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

दो और पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम में मौसम फिर बिगड़ गया है। सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है, वहीं मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चली और कोहरा छाया रहा। हालांकि, तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन शीतलहर के चलते ज्यादा ठंड महसूस की गई। इन इलाकों में मंगलवार को भी बारिश, बर्फबारी और शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में पांच फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

आईपीओ से पहले एलन मस्क का मास्टर स्ट्रोक

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd February 2026 Updates on amar ujala
एलन मस्क - फोटो : ANI

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष की दुनिया में एलन मस्क ने बड़ा दांव खेला है। मस्क ने अपनी स्पेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी कंपनियों को एक साथ जोड़ने का फैसला किया है। उनकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने सोमवार को घोषणा की कि उसने एक्स एआई कंपनी को खरीद लिया है। स्पेस एक्स ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह कदम मस्क की तकनीकी ताकत को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

देश में बढ़ रही महंगे स्मार्टफोन की मांग

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd February 2026 Updates on amar ujala
एपल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

दिग्गज टेक कंपनी एपल ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अब तक की सबसे अधिक 28 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की है। यह वृद्धि प्रीमियमाइजेशन के बढ़ते चलन के कारण हुई है। काउंटरपाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, जहां बिक्री में वृद्धि स्थिर बनी हुई है, वहीं कुल बाजार मूल्य में अधिक तेजी से वृद्धि हो रही है, क्योंकि भारतीय खरीदार अधिक महंगे मॉडल खरीद रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत में एपल का 23 फीसदी हिस्सा था। पढ़ें पूरी खबर...

इसी माह जेवर एयरपोर्ट का हो सकता है उद्घाटन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd February 2026 Updates on amar ujala
नोएडा एयरपोर्ट, जेवर एयरपोर्ट, Noida Airport - फोटो : X@NIAirport

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपत्तियां निस्तारित होने के बाद अब हवाई अड्डा उद्घाटन के लिए तैयार है। जल्द ही नोएडा एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी हो जाएगा। लखनऊ में मुख्यमंत्री के इसी माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करने की घोषणा के बाद अब जल्द ही उद्घाटन के लिए तैयारी शुरू हो जाएगी। हालांकि, इससे पहले भी दिसंबर में उद्घाटन की तैयारी हो रही थी लेकिन बकास की आपत्तियों के बाद इसे रोक दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर..

टाटा स्टील मास्टर्स: उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव बने विजेता, एरिगेसी को हराया

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd February 2026 Updates on amar ujala
शतरंज - फोटो : adobestock

उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने खराब फॉर्म से जूझ रहे अर्जुन एरिगेसी को हराकर सोमवार को टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब जीता। वहीं, विश्व चैंपियन डी गुकेश संयुक्त आठवें स्थान के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर रहे। गुकेश ने अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट केमर से ड्रॉ खेला और 6.5 अंक के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष स्थान हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर...

आरएसएस प्रमुख भागवत- अवैध बांग्लादेशियों को निकालना सरकार की जिम्मेदारी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd February 2026 Updates on amar ujala
मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख - फोटो : ANI

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अवैध रूप से देश में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पहचान करना और उन्हें निर्वासित करना सरकार की जिम्मेदारी है। आम नागरिक तो इस मामले को अधिकारियों के संज्ञान में ही ला सकते हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में देश अपने हितों से प्रेरित होते हैं, और भारत को भी बिना किसी समझौते के अपना मार्ग स्वयं तय करना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर..

सलमान खान से अक्षय कुमार तक इस इवेंट में पहुंचे सितारे

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 3rd February 2026 Updates on amar ujala
सलमान खान-अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन अगर एक साथ नजर आएं तो? अगर यह बात किसी फिल्म के सिलसिले में हो तो दर्शकों के लिए इससे खास तोहफा कुछ नहीं होगा। मगर, फिलहाल फिल्म तो नहीं, मगर मनोरंजन जगत की मैगजीन वैराइटी के कवर पेज पर चारों जरूर नजर आए हैं। दरअसल, दुनियाभर में लोकप्रिय वैराइटी मैगजीन को अब भारत में लॉन्च किया गया है। इसके लॉन्च इवेंट में कई चर्चित सितारों ने भी शिरकत की। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed