सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th March 2026 Updates on amar ujala

Top News: पश्चिम एशिया युद्ध का आठवां दिन; एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी; नेपाल में जेन-जी सरकार के आसार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 07 Mar 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th March 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब आटवें दिन में प्रवेश कर रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार, 7 मार्च से वृद्धि कर दी गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी आज से 115 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे व्यवसायों पर असर पड़ेगा। इसके साथ ही रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह उर्फ बालेन की नई राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) आम चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। यह चुनावी राजनीतिक संकट के कारण कराया गया है। सितंबर में जेन-जी के नेतृत्व में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद केपी शर्मा ओली ओली की सरकार गिर गई थी।  चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 165 सीटों में से 144 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें आरएसपी छह सीटें जीत चुकी है और 109 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का आठवां दिन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th March 2026 Updates on amar ujala
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब आटवें दिन में प्रवेश कर रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू एलपीजी के दाम 60 और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये बढ़ोतरी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th March 2026 Updates on amar ujala
एलपीजी सिलेंडर - फोटो : ANI

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार, 7 मार्च से वृद्धि कर दी गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी आज से 115 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे व्यवसायों पर असर पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर..

बालेंद्र शाह बन सकते हैं नेपाल के अगले PM

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th March 2026 Updates on amar ujala
नेपाल चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई

रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह उर्फ बालेन की नई राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) आम चुनाव में बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। यह चुनावी राजनीतिक संकट के कारण कराया गया है। सितंबर में जेन-जी के नेतृत्व में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद केपी शर्मा ओली ओली की सरकार गिर गई थी।  चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 165 सीटों में से 144 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें आरएसपी छह सीटें जीत चुकी है और 109 सीटों पर आगे चल रही है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर....

ईरान को अमेरिकी ठिकानों की जानकारी दे रहा रूस

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th March 2026 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति और व्लादिमीर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति - फोटो : ANI

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार रूस कथित तौर पर ईरान को ऐसी खुफिया जानकारी दे रहा है जिसमें पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिका के युद्धपोतों और सैन्य विमानों की लोकेशन शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...

पश्चिम एशिया में जंग का असर: होर्मुज मार्ग पर मंडराए संकट के बादल

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th March 2026 Updates on amar ujala
होर्मुज जलडमरूमध्य - फोटो : Amar Ujala

पश्चिम एशिया में ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री जीवनरेखा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को जोखिम में डाल दिया है। ऊर्जा बाजार विश्लेषकों और इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के आकलन के अनुसार, यदि संघर्ष लंबा खिंचता है या इस समुद्री मार्ग पर बाधा आती है, तो भारत की तेल और गैस आपूर्ति के साथ-साथ निर्यात व्यापार भी प्रभावित हो सकता है। इसी आशंका को देखते हुए भारत सरकार संभावित ऊर्जा और व्यापारिक संकट को लेकर सतर्क हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

शंकराचार्य ने मां गंगा का पूजन कर किया गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का शंखनाद

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th March 2026 Updates on amar ujala
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को काशी में गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के शंखनाद की शुरुआत कर दी। उन्होंने साधु-संतों के साथ केदारघाट पर मां गंगा की विधिवत पूजा की। शनिवार को सुबह श्रीचिंतामणि गणेश और संकटमोचन मंदिर में पूजा करने के बाद यात्रा लखनऊ के लिए शुरू होगी। शंकराचार्य चार दिनों में छह जिलों में दर्जनभर से अधिक स्थानों पर गो रक्षा के लिए सभाएं करेंगे। वह जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, लखीमपुर खीरी होकर 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी हथियार उत्पादन में होगी बढ़ोतरी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th March 2026 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष अब अपने आठवें दिन में प्रवेश कर रहा है। इसके बाद भी अमेरिका और इस्राइल का ईरान ताबड़तोड़ हमले और ईरान का इस्राइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले ने पूरे पश्चिम एशिया को बारूद के ढेर पर खड़ा कर दिया है। दोनों तरफ से जारी बमबारी के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने और हथियार उत्पादन चौगुना करने की योजना का खुलासा किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th March 2026 Updates on amar ujala
सोनू सूद और राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

चेक बाउंस मामले में फंसे राजपाल यादव अंतरिम बेल पर जेल से बाहर आने के बाद लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। कभी अपनी भतीजी की शादी के फंक्शन में डांस को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर वो सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब राजपाल यादव का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अभिनेता सोनू सूद के साथ मिलते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो तब सामने आया है, जब जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने सोनू सूद की बात पर निशाना साधा था। जबकि सोनू सूद ने राजपाल के जेल में जाने पर उनका समर्थन किया था और लोगों से उन्हें काम देने की अपील की थी। पढ़ें पूरी खबर..

भारतीय टीम ने अचानक क्यों बदला होटल? 2023 विश्वकप से जुड़ा है संबंध

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 7th March 2026 Updates on amar ujala
भारतीय टीम - फोटो : ANI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले भारतीय टीम और बीसीसीआई कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। भारत की नजरें लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने पर होंगी। इससे पहले टीम ने 2024 में रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed