कांग्रेस पार्टी आज महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों के खिलाफ देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेगी। इसे लेकर एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार देर रात से ही जुटने लगे। वहीं, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। वह राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी अपने चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली में हैं। ममता आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: कांग्रेस का देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन आज, CWG में भारत ने जीता छठा स्वर्ण, पढ़ें अहम खबरें
कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आज
कांग्रेस पार्टी आज महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेगी। इसे लेकर एआईसीसी मुख्यालय में बड़ी संख्या में गुरुवार रात से ही कांग्रेस कार्यकर्ता जुटने लगे। वहीं ईडी द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ करने पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर पहले से ही हमलावर है। साथ ही मानसून सत्र में भी कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
सुधीर ने भारत के लिए जीता छठा स्वर्ण
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। वह राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इससे पहले 2014 में पावरलिफ्टर सकिना खातून ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 212 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर...
ममता बनर्जी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से मिलेंगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी बृहस्पतिवार को चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचीं। ममता आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। मोदी से मुलाकात के दौरान ममता राज्य के बकाया जीएसटी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। उसके बाद 7 अगस्त को ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में 31 अगस्त के बाद नहीं खुलेगी एक भी निजी शराब की दुकान
मौजूदा आबकारी नीति की जगह पुरानी नीति लागू करने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 31 अगस्त के बाद एक भी निजी दुकान दिल्ली में नहीं खुलेगी। लिहाजा, सरकार ने भी इसकी कवायद तेज कर दी है, ताकि शराब की किल्लत न हो और कानून व्यवस्था में भी किसी तरह का व्यवधान न पड़े। इसे लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से गठित कमेटी ने रिपोर्ट भी सरकार को सौंपी है, जिसमें सरकार के चार निगम मिलकर एक सितंबर से 500 शराब की दुकानों खोलेंगे। पढ़ें पूरी खबर...