सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news in hindi today important big headlines stories 13th february

TOP News: बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को बहुमत, पीएम मोदी आज सेवा तीर्थ का करेंगे उद्घाटन; पढ़ें सुर्खियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 13 Feb 2026 06:29 AM IST
विज्ञापन
top news in hindi today important big headlines stories 13th february
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टॉप न्यूज में आज कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम सामने आए हैं। बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी ने बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी का रास्ता साफ कर लिया है, जबकि जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका लगा है। उधर भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक करेंगे, इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ से संचालित होगा, जिसका उद्घाटन भी आज ही होना है। मौसम को लेकर देशभर में दोहरी स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है और तटीय इलाकों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। केरल से आए जनप्रतिनिधियों से मुलाकात में पीएम मोदी ने कहा कि जनता अब भाजपा से उम्मीद कर रही है और जमीनी स्तर पर सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाने की जरूरत है।भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सियासी घमासान तेज है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों को भ्रामक बताया है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है और चीन दौरे का संकेत दिया है, साथ ही इस्राइल नेतृत्व से सकारात्मक बातचीत की बात कही है। मनोरंजन जगत में ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर आगे है, जबकि ‘मर्दानी 3’ और ‘वध 2’ की कमाई कमजोर रही। वहीं चिनाब नदी पर सावलकोट परियोजना को लेकर पाकिस्तान ने भारत से फिर जानकारी मांगी है। केरल चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने नई समितियों का गठन भी कर दिया है। पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें...
Trending Videos

 

top news in hindi today important big headlines stories 13th february
बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान - फोटो : bnpbd.org
Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश की सत्ता में BNP की वापसी, बहुमत का आंकड़ा पार; जमात का बुरा हाल
बांग्लादेश के आम चुनाव में सियासी तस्वीर तेजी से बदलती दिख रही है। देश में जनता ने कट्टरपंथियों की जमात को पूरी तरह नकार दिया है। भारत विरोधी रवैया रखने वाली जमात-ए-इस्लामी और उसके नेतृत्व वाला 11 दलों का गठजोड़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) से पूरी तरह से हारता दिख रहा है। देश में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेगम खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी करीब 20 साल के बाद सरकार बना सकती है। रॉयटर्स के अनुसार बांग्लादेश के चुनावी नतीजों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, कट्टरपंथी दलों को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

top news in hindi today important big headlines stories 13th february
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
PMO Shift: साउथ ब्लॉक में PM की आज आखिरी कैबिनेट बैठक, अब सेवा तीर्थ से चलेगा पीएमओ; पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साउथ ब्लॉक में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आखिरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह ब्रिटिश काल की उस ऐतिहासिक इमारत में अंतिम कैबिनेट बैठक होगी जहां से आजादी के बाद से देश के बड़े फैसले लिए जाते रहे हैं। बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) नए परिसर 'सेवा तीर्थ' में स्थानांतरित हो जाएगा। यह बदलाव भारत की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा कदम है। पीएमओ ने बताया कि यह आधुनिक और जन-केंद्रित शासन की दिशा में महत्वपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top news in hindi today important big headlines stories 13th february
हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार - फोटो : संवाद
Weather Update: मौसम की दोहरी मार, पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बढ़ी गर्मी; समुद्र में तूफानी हवाओं का अलर्ट
फरवरी के दूसरे हफ्ते में देश का मौसम एक साथ कई रूप दिखा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, जबकि मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। कुछ तटीय इलाकों में समुद्र के ऊपर तेज और तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। अलग-अलग मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top news in hindi today important big headlines stories 13th february
पीएम मोदी - फोटो : X- @narendramodi
PM Modi: 'जनता को अब भाजपा से ही आस', केरल से आए जनप्रतिनिधियों से पीएम ने कहा- सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केरल की जनता अब एलडीएफ और यूडीएफ की राजनीति से तंग आ चुकी है और अब उनकी उम्मीद भाजपा-एनडीए से जुड़ रही है। उन्होंने साफ संदेश दिया कि जमीनी स्तर पर चुने गए जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। उन्हें लोगों के बीच जाकर काम करना होगा और रोजमर्रा की समस्याओं का हल निकालना होगा। पीएम ने यह बात केरल से आए भाजपा के स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान कही। पढ़ें पूरी खबर...
 

top news in hindi today important big headlines stories 13th february
BJP सांसद ने किया राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव पेश - फोटो : Amar Ujala Graphics
संसद: निशिकांत दुबे ने राहुल की सदस्यता खत्म करने के लिए प्रस्ताव पेश किया, नेता प्रतिपक्ष ने किया तीखा पलटवार
भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने की मांग की गई। डॉ. दुबे ने कहा सोरोस फाउंडेशन और देश को टुकड़े करने वाले ताक़तों के साथ मिलकर राहुल गांधी भारत का विभाजन करना चाहते हैं। इसलिए मैंने लोकसभा के नियम 352(5) और 353 के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने की पाबंदी का मोशन पेश किया। पढ़ें पूरी खबर...
 

top news in hindi today important big headlines stories 13th february
मौसम - फोटो : अमर उजाला
Weather: यूपी में आज और कल चढ़ेगा पारा... फिर हो सकती है बारिश, कुछ दिन बाद सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ
उत्तर प्रदेश में तापमान में हल्की मगर लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। दिन चढ़ने के साथ तेज धूप अब सर्दी की विदाई का संकेत देने लगी है। दोपहर में तपिश साफ महसूस हो रही है, हालांकि सुबह और देर शाम हल्की ठंड अभी कायम है। पढ़ें पूरी खबर...
 

top news in hindi today important big headlines stories 13th february
अमेरिका के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
US: ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, कहा- डील नहीं तो भुगतने होंगे दर्दनाक नतीजे; अप्रैल में करेंगे चीन का दौरा
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक साथ दो बड़े अंतरराष्ट्रीय संकेत दिए हैं। एक तरफ उन्होंने ईरान को परमाणु समझौते पर चेतावनी दी है, तो दूसरी ओर चीन के साथ रिश्तों को मजबूत बताया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जरूरी है, वरना हालात बहुत खराब हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री के साथ अपनी हालिया बैठक को सकारात्मक बताया और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होने वाली मुलाकात की भी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
 

top news in hindi today important big headlines stories 13th february
बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 - फोटो : अमर उजाला
Box Office: 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का रहा राज, लाखों में सिमटी 'मर्दानी 3'; जानें 'वध 2' की कमाई
फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज का आज 21वां दिन है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। 'मर्दानी 3' का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। 'वध 2' का कलेक्शन काफी घट चुका है। एडवांस बुकिंग में फिल्म 'ओ रोमियो' अच्छा कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं गुरुवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है? पढ़ें पूरी खबर...
 

top news in hindi today important big headlines stories 13th february
चिनाब नदी पर 31,380 करोड़ की सावलकोट जलविद्युत परियोजना को मंजूरी - फोटो : ANI Photos
Sawalkote Project: चिनाब के पानी को लेकर तरस रहा पाकिस्तान! भारत की इस परियोजना को लेकर लिखा पत्र; जानिए सबकुछ
पाकिस्तान ने चिनाब नदी पर प्रस्तावित सावलकोट जलविद्युत परियोजना के संबंध में भारत को एक और पत्र भेजकर विस्तृत जानकारी और परामर्श की मांग की है। यह कदम सिंधु जल संधि 1960 के प्रावधानों के तहत उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि यह मुद्दा पहले भी दोनों देशों के सिंधु जल आयुक्तों के स्तर पर उठाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सिंधु जल आयुक्त ने पिछले वर्ष जुलाई में भी भारत को पत्र लिखा था। पढ़ें पूरी खबर...
 

top news in hindi today important big headlines stories 13th february
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI
केरल चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, रमेश चेन्निथला चुनाव समिति के अध्यक्ष, शशि थरूर को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कैंपेन कमेटी और मैनिफेस्टो कमेटी बनाने के प्रस्ताव को तुरंत प्रभाव से मंजूरी दे दी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अभियान समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी रमेश चेन्निथला को दी है। वहीं डॉ. शशि थरूर को सह-अध्यक्ष बनाया है, शफी परम्बिल को संयोजक, हिबी ईडन, रोजी एम जॉन, सी.आर. महेश, मैथ्यू कुझालनादन, राम्या हरिदास, एम. लिजू, दीप्ति मैरी वर्गीस समिति की सदस्य बनाई गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed