सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Father of Indian student who died in US dies to receive Rs 262 crore in compensation

दोहरा झटका: अमेरिका में जान गंवाने वाली भारतीय छात्रा के पिता की मौत, मुआवजे में मिलने हैं 262 करोड़ रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 13 Feb 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

तीन साल पहले अमेरिका में एक भारतीय छात्रा की मौत हो गई थी। अब छात्रा के परिवार  को उस समय दूसरा बड़ा झटका लगा जब मुआवजे के समझौते की घोषणा से ठीक दो दिन पहले उनके पिता का निधन हो गया। 

Father of Indian student who died in US dies to receive Rs 262 crore in compensation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

कुछ साल पहले अमेरिका में पुलिस की एक दुर्घटना में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कंदुला का निधन हो गया था। अब उसके परिवार को उस समय दूसरा बड़ा झटका लगा जब 29 मिलियन अमेरिकी डॉलर के मुआवजे के समझौते की घोषणा से ठीक दो दिन पहले उनके पिता का निधन हो गया। 23 जनवरी, 2023 को जाह्नवी सड़क पार कर रही थी, उस समय एक तेज रफ्तार सिएटल पुलिस वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उस समय संबंधित अधिकारी एक आपातकालीन कॉल का जवाब दे रहा था।

Trending Videos


यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: 'पैसे लो, लेकिन वोट अपनी मर्जी से दो', रैली में स्टालिन पर गरजे विजय; बोले- 'सीटी’ बजाकर विदा करो
विज्ञापन
विज्ञापन


शोक समय में मुआवजे की बात करने उचित नहीं

जाह्नवी के एक रिश्तेदार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सेवानिवृत्त पुलिस कांस्टेबल कंदुला श्रीकांत का 10 फरवरी को कुरनूल जिले में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने आगे कहा कि  "श्रीकांत का अंतिम संस्कार बुधवार को अडोनी में किया गया, जबकि परिवार एक और विनाशकारी क्षति से जूझ रहा था।" परिवार इस समय शोक में है और मुआवजे की राशि के बारे में बात करना उचित नहीं है। वहीं, जाह्नवी नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के सिएटल कैंपस में सूचना प्रणाली में मास्टर की छात्रा थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed