सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 new airports to be built in the next five years, minister gives update on building regulations near airport

Aviation:अगले पांच साल में बनेंगे 50 नए हवाई अड्डे, मंत्री ने एयरपोर्ट के पास बिल्डिंग नियमों पर दिया ये अपडेट

डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 13 Feb 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत अगले पांच वर्षों में 50 नए हवाई अड्डे बनाने की योजना बना रहा है। जो देश के रियल एस्टेट सेक्टर के लिए भी बड़े अवसर पैदा करेंगे। शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्री के.राममोहन नायडू ने कहा, हवाई अड्डे रियल एस्टेट विकास का सहारा हैं।

50 new airports to be built in the next five years, minister gives update on building regulations near airport
हवाई अड्डा - फोटो : फोटो - फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार

भारत अगले पांच वर्षों में 50 नए हवाई अड्डे बनाने की योजना बना रहा है। जो देश के रियल एस्टेट सेक्टर के लिए भी बड़े अवसर पैदा करेंगे। शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्री के.राममोहन नायडू ने कहा, हवाई अड्डे रियल एस्टेट विकास का सहारा हैं। सरकार हवाई अड्डों के पास भवनों की ऊंचाई के नियमों को सुलझाने पर काम कर रही है। एविएशन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।  
Trending Videos


राजधानी दिल्ली में नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा आयोजित एक रियल एस्टेट कॉन्क्लेव में बोलते हुए मंत्री नायडू ने कहा, भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते सिविल एविएशन मार्केट में शामिल है। देश में वर्तमान में 165 हवाई अड्डे है। मंत्री नायडू ने इस सेक्टर की लंबी अवधि की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा,रियल एस्टेट का आकार 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक 5 से 7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है। भविष्य के विकास में जीवन स्तर के साथ जीवन की गुणवत्ता को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। खासकर वायु प्रदूषण जैसी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए। उन्होंने युवा शहर वासियों के लिए रेंटल हाउसिंग बढ़ाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, हवाई अड्डों के आसपास सुरक्षित उड़ान संचालन सुनिश्चित करने के लिए भवनों की ऊंचाई पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में कुछ प्रतिबंध भी लगाए है। एयरपोर्ट के आसपास भवनों की ऊंचाई से जुड़े मुद्दों का समाधान ढूंढने के लिए वैश्विक एविएशन संस्थान आईसीएओ की मदद से अध्ययन किया जा रहा है। हमारी टीम सभी शहरों का दौरा कर रही है। तकनीकी पहलुओं के साथ साथ एविएशन संचालन का भी अध्ययन कर रही है। सभी फीडबैक को ध्यान में रखने के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट तैयार होने के बाद सभी शहरी क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को बढ़ावा देने का माहौल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed