सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TVK-led alliance allotted Rajya Sabha seat congress Tamil Nadu

तमिलनाडु: टीवीके ने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को आवंटित की राज्यसभा सीट, 18 जून को मतदान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Jun 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
TVK-led alliance allotted Rajya Sabha seat congress Tamil Nadu
कांग्रेस-टीवीके - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट के लिए 18 जून को मतदान होगा। तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यह सीट अपने सहयोगी दल कांग्रेस को दे दी है। इसके अनुसार, तमिलनाडु से राज्यसभा चुनाव के जरिये भरी जाने वाली यह सीट राज्य में टीवीके नेतृत्व वाले गठबंधन की घटक पार्टी कांग्रेस को आवंटित की गई है।


दरअसल, हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव हुए। इन चुनाव में एआईएडीएमके के नेता सीवी षणमुगम विधानसभा के लिए चुने गए। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दिया, जिससे यह सीट खाली हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवीके-कांग्रेस गठबंधन ने जारी किया बयान
एक बयान में गठबंधन ने कहा कि तमिलनाडु से खाली होने वाली यह सीट आगामी राज्यसभा चुनाव के जरिये भरी जानी है। सीट बंटवारे के तहत इसे कांग्रेस को दिया गया है। यह सीट एआईएडीएमके नेता सी वी षणमुगम के इस्तीफे के कारण खाली हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos




इससे पहले, कांग्रेस के तमिलनाडु चुनाव प्रभारी गिरिश चोडणकर ने दिन में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा, मैं अभी मुख्यमंत्री से मिला हूं और मैंने उनसे अनुरोध किया है कि यह सीट हमें दी जाए, जिससे हमें राज्यसभा में संसद के काम में मदद मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री हमारे अनुरोध पर विचार कर रहे हैं। उम्मीदवारों के नाम का अंतिम फैसला कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति करती है। जैसे ही यह सीट कांग्रेस की सीट घोषित होगी, हम अपनr केंद्रीय चुनाव समिति से उम्मीदवार तय करने का अनुरोध करेंगे।

ये भी पढ़ें: टीएमसी में बड़ी टूट: बागी गुट ने ऋतब्रत को चुना नेता विपक्ष, दीदी को मुख्य सलाहकार पद का प्रस्ताव

चुनाव व मतगणना किस दिन होगी?
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, एक जून को अधिसूचना जारी हुई और उसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून तय की गई है, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। जरूरत पड़ने पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed