फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TVK support not against DMK, clarifies VCK chief Thirumavalavan

Tamil Nadu Politics: वीसीके प्रमुख ने द्रमुक से दूरी की अटकलों को किया खारिज, टीवीके के समर्थन पर क्या कहा?

Fri, 10 Jul 2026 05:01 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, चेन्नई।
पीटीआई, चेन्नई। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Jul 2026 05:01 PM IST
सार

वीसीके प्रमुख थोल तिरुमावलवन ने उन अटकलों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि उनकी पार्टी और द्रमुक के बीच दूरी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
TVK support not against DMK, clarifies VCK chief Thirumavalavan
थोल तिरुमावलवन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) के अध्यक्ष थोल तिरुमावलवन ने शुक्रवार को कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) राष्ट्रीय हितों और कांग्रेस के साथ तालमेल बिठाकर सही समय पर सही फैसला लेगी। उन्होंने तमिलनाडु में धर्मनिरपेक्ष गठबंधन की एकजुटता पर जोर दिया। 
विज्ञापन

 
टीवीके अध्यक्ष ने क्या कहा?
  • तिरुमावलवन ने कहा, द्रमुक एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसकी विरासत लंबी और समृद्ध रही है। उन्हें पता है कि कब क्या फैसला लेना है और किसके साथ खड़ा होना है। यह निश्चित रूप से राष्ट्रीय हितों के लिए लाभकारी होगा। 
  • विज्ञापन
  • उन्होंने आगे कहा, फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि द्रमुक नेृतृत्व ने कांग्रेस के खिलाफ कोई रुख अपनाया है। भले ही वे इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने अब तक इंडिया ब्लॉक के खिलाफ रुख जाहिर नहीं किया है।   
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
 
यह बयान तमिलनाडु कांग्रेस समिति के प्रमुख मणिकम टैगोर के साथ हुई बैठक के बाद आया है। उन्होंने इस बातचीत को विपक्षी इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के मकसद से कई गई शिष्टाचार भेंट बताया। 

द्रमुक से मतभेदों की अटकलों पर क्या कहा?
थिरुमावलवन ने राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन में वैचारिक मतभेदों को लेकर अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा, हमारे गठबंधन के दलों के बीच या हमारे बीच कोई मदभेद नहीं है। किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में राष्ट्रीय आंदोलन जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा तमिलनाडु में द्रमुक व अन्नाद्रमुक दोनों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। 

'कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन ही कर सकता है भाजपा का मुकाबला'
वीसीके प्रमुख ने कहा, केवल कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन ही राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का मुकाबला कर सकता है। इसलिए कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में इस गठबंधन को तमिलनाडु व दूसरे राज्यों में भी मजबूत होना चाहिए। इसी राष्ट्रीय नजरिये से हमने (वीसीके, आईयूएमएल और वाम दलों) टीवीके का समर्थन करने का फैसला किया। 


ये भी पढ़ें: क्या 2029 से देश में एक साथ होंगे चुनाव?: जानिए कहां तक पहुंची तैयारी; संयुक्त संसदीय समिति ने क्या कहा

उन्होंने कहा, यह कदम द्रमुक के खिलाफ नहीं उठाया गया है और न ही यह द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को कमजोर करने के लिए लिया गया फैसला है। 

मणिकम टैगोर ने कहा कि गठबंधन के सहयोगी एक जैसी सोच वाले लोग हैं, जो एक ही रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एस पीटर अल्फोंस और तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री राजेश कुमार के साथ अपने गठबंधन सहयोगियों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed