{"_id":"6a50eafa1be27f23400457cc","slug":"world-bank-announces-4-2-billion-dollar-package-for-easier-solar-panel-loans-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solar Energy:सोलर पैनल लगाने के लिए मिलेगा आसान कर्ज,इस वजह से वर्ल्ड बैंक ने किया 4.2 अरब डॉलर पैकेज का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Solar Energy:सोलर पैनल लगाने के लिए मिलेगा आसान कर्ज,इस वजह से वर्ल्ड बैंक ने किया 4.2 अरब डॉलर पैकेज का एलान
Fri, 10 Jul 2026 06:22 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 10 Jul 2026 06:22 PM IST
सार
विश्व बैंक के इस पैकेज में 820 मिलियन डॉलर का कर्ज, 60 मिलियन डॉलर का रियायती लोन और 10 मिलियन डॉलर की ग्रांट शामिल है। इस राशि का इस्तेमाल सिर्फ लोगों को कर्ज देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बिजली वितरण कंपनियों, बैंकों और सोलर कंपनियों को मजबूत बनाने में भी किया जाएगा।
विज्ञापन
solar panel
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की योजना बना रहे हैं, तो यह प्रक्रिया जल्द आसान हो सकती है। विश्व बैंक ने भारत के रूफटॉप सोलर मिशन के लिए बड़े वित्तीय पैकेज की घोषणा की है। इसके तहत लाखों परिवारों को आसान शर्तों पर कर्ज मिलेगा, जिससे वे सोलर पैनल लगाकर बिजली खर्च कम कर सकेंगे।
विज्ञापन
यह फंडिंग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए
शुक्रवार को विश्व बैंक ने कहा कि वह निजी क्षेत्र के जरिए 4.2 अरब डॉलर (करीब 36 हजार करोड़ रुपये) का कर्ज उपलब्ध कराने में मदद करेगा। यह राशि बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगी, जिससे परिवार आसानी से रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवा सकेंगे। यह फंडिंग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए दी जा रही है। सरकार ने इस योजना की शुरुआत फरवरी 2024 में की थी। इसका लक्ष्य देश के 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाना है।
विज्ञापन
17 लाख नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद
विश्व बैंक के इस पैकेज में 820 मिलियन डॉलर का कर्ज, 60 मिलियन डॉलर का रियायती लोन और 10 मिलियन डॉलर की ग्रांट शामिल है। इस राशि का इस्तेमाल सिर्फ लोगों को कर्ज देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बिजली वितरण कंपनियों, बैंकों और सोलर कंपनियों को मजबूत बनाने में भी किया जाएगा। विश्व बैंक के अनुसार, इस योजना से लोगों के लिए सोलर पैनल लगवाना आसान होगा। कई मामलों में बिना गारंटी के भी कर्ज उपलब्ध कराया जा सकेगा। रूफटॉप सोलर लगाने से लोग हर महीने बिजली बिल में बचत कर सकेंगे। साथ ही, योजना से करीब 17 लाख नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। सोलर पैनल निर्माण, इंस्टॉलेशन, रखरखाव और अन्य सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विश्व बैंक ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षों से भारत के रूफटॉप सोलर सेक्टर को समर्थन दे रहा है। इस दौरान देश की रूफटॉप सोलर क्षमता 500 मेगावाट से बढ़कर 27 गीगावाट से अधिक हो गई है। भारत ने वर्ष 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन हासिल करने और 2035 तक बिजली उत्पादन में गैर-जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी 60 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में यह नई फंडिंग देश के स्वच्छ ऊर्जा अभियान को गति देने में मदद करेगी।