सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Two arrested over Vishu poster of eatery depicting Lord Krishna sitting before non-veg dish in kerala

केरल में विशु पोस्टर विवाद: रेस्तरां ने नॉन-वेज डिश के साथ बनवाया भगवान कृष्ण का पोस्टर, दो लोग गिरफ्तार

पीटीआई, अलाप्पुझा Published by: Rahul Kumar Updated Fri, 17 Apr 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल के अलप्पुझा जिले में विशु के मौके पर एक रेस्टोरेंट के कथित विवादित पोस्टर को लेकर मामला गरमा गया है। इस पोस्टर में भगवान कृष्ण को एक नॉन-वेज डिश ‘कुझी मंथी’ के साथ बैठे हुए दिखाया गया था।

Two arrested over Vishu poster of eatery depicting Lord Krishna sitting before non-veg dish in kerala
विवादित पोस्टर पर रेस्तरां मालिक ने मांगी माफी। - फोटो : एक्स, वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

केरल के अलाप्पुझा में एक रेस्तरां के विवादित विशु पोस्टर को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस पोस्टर में भगवान कृष्ण को मांसाहारी व्यंजन 'कुझी मंदी' के साथ दिखाया गया था। पुलिस ने शुक्रवार 17 अप्रैल को व्हाट्सएप पर पोस्टर साझा करने के आरोप में यह कार्रवाई की।

Trending Videos


पुलिस ने दर्ज किया दंगा भड़काने का आरोप 
चेरथला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस धारा में जानबूझकर उकसावे की कार्रवाई कर दंगा भड़काने की मंशा जैसे आरोप शामिल हैं। एफआईआर में कहा गया है कि आरोपियों ने इस पोस्टर को हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से साझा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर एक हिंदू संगठन द्वारा रेस्तरां तक विरोध मार्च निकालने की सूचना भी सामने आई है। इसे देखते हुए पुलिस ने इलाके में एहतियाती कदम उठाए हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। पोस्टर में भगवान कृष्ण को एक अरबी मांसाहारी व्यंजन 'कुझी मंदी' के सामने बैठे दिखाया गया था। यह पोस्टर विशु त्योहार के प्रचार के लिए बनाया गया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी रोष देखा गया।

 रेस्तरां मालिक ने मांगी माफी
वहीं,  रेस्तरां के मालिक ने इस पूरे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। टीवी चैनलों पर प्रसारित एक वीडियो में उन्होंने कहा कि पोस्टर बनाने का काम एक थर्ड पार्टी को दिया गया था, जिसने समझदारी की कमी के चलते ऐसी आपत्तिजनक तस्वीर तैयार कर दी। मालिक ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पोस्टर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट ने अपने किसी आधिकारिक प्रचार या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed