सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uddhav Thackeray new allies mounted pressure on him to reconsider his stand on CAA annd NPR 

सीएए-एनपीआर: मुश्किल में फंसे ठाकरे, सहयोगियों ने कहा अपने फैसले पर दोबारा सोचें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 23 Feb 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
Uddhav Thackeray new allies mounted pressure on him to reconsider his stand on CAA annd NPR 
उद्धव ठाकरे-शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने साफ कर दिया कि वह सीएए और एनपीआर का समर्थन करेंगे। उनके इस फैसले ने उनकी नई सहयोगी पार्टियों को चौंका दिया है और उन्होंने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की सलाह दी है क्योंकि राज्य में तीन पार्टियों का गठबंधन है।

Trending Videos


जहां ठाकरे के इस फैसले ने महा विकास अघाड़ी में खींचतान बढ़ाने का काम किया है। वहीं कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) उनपर अपने फैसले पर दोबारा विचार करने का दबाव बना रही हैं। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि ठाकरे को सीएए और एनपीआर पर ज्यादा जानकारी दी जानी चाहिए। शरद पवार और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने ठाकरे से इस विषय पर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बीच राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट का कहना है कि वह रविवार को मुख्यमंत्री से मिलेंगे ताकि यह जानने की कोशिश की जा सके कि उन्होंने सीएए-एनपीआर पर फैसला क्यों लिया। कांग्रेस और एनसीपी दोनों ने यह साफ कर दिया है कि वह राज्य में एनपीआर लागू नहीं होने देंगे और ठाकरे के बयान से गठबंधन में चल रही अनबन को बल मिला है।

तिवारी ने ट्वीट कर कहा 'ठाकरे को यह जानने की जरुरत है कि कैसे एनपीआर एनआरसी का आधार था। यदि एक बार आप एनपीआर लागू करते हैं तो आप एनआरसी को नहीं रोक पाएंगे।' सीएए को लेकर तिवारी ने उद्धव से कहा कि उन्हें यह बताए जाने की जरूरत है कि भारतीय संविधान के तहत धर्म नागरिकता का आधार नहीं हो सकता। 

दोनों पवार के सा़थ हुई उद्धव की बैठक में एनसीपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह सुझाव मिला है कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के वरिष्ठ कैबिनेट सदस्यों को मिलकर सीएए और एनपीआर पर अध्ययन करना चाहिए। अजित पवार ने कहा, 'हमारी मुख्यमंत्री के साथ अच्छी बैठक हुई। सीएए और एनपीआर के अलावा हमने उन मुद्दों पर चर्चा की जो राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सामने आएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed