Pahalgam Terror Attack: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले अमित शाह और जयशंकर, पहलगाम आतंकी हमले पर दिया अपडेट
पहलगाम आतंकी हमले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की तरफ से अपडेट दिया गया है। बता दें कि, दोनों मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की है।

विस्तार

#WATCH | Delhi | Union Home Minister Amit Shah leaves from the North Block to meet the President Droupadi Murmu at the Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/mcjrjmHz8x
विज्ञापनविज्ञापन— ANI (@ANI) April 24, 2025
यह भी पढ़ें - पहलगाम हमला: भारत की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, कहा-पानी रोका तो यह कदम युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी
सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उनको पहलगाम आतंकी हमले की जानकारी दी है।
#WATCH | Delhi | Union Home Minister Amit Shah leaves from Rashtrapati Bhavan after meeting President Droupadi Murmu pic.twitter.com/Od5YcTzY1a
— ANI (@ANI) April 24, 2025
#WATCH | Delhi | After meeting President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan, EAM Dr S Jaishankar arrives at the office of the Ministry of External Affairs in South Block. pic.twitter.com/y1stxy6svT
— ANI (@ANI) April 24, 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र का एक्शन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने कई अहम फैसले लिए हैं। इसमें पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। वहीं अटारी बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। जबकि भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसके साथ पाकिस्तान के राजनायिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही सेना को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें - MEA: साउथ ब्लॉक पहुंचे कई देशों के राजदूत, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने दी पहलगाम आतंकी हमले की जानकारी
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बैयसरन के घास के मैदान मे छुट्टियां मना रहे लोगों पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों और मृतकों के परिजनों ने बताया कि आतंकियों ने सभी से उनके नाम पूछे उसके बाद लोगों को कलमा पढ़ने को कहा। वहीं कलमा पढ़ पाने और हिंदू धर्म से जुड़े पर्यटकों को आतंकियों ने मौके पर गोली मार दी। आतंकियों के हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग इसमें घायल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.