मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन: गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना; युमनाम खेमचंद आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
मणिपुर से तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज एक अधिसूचना जारी कर इसकी घोषणा की है।
विस्तार
Ministry of Home Affairs today issued a notification announcing the revocation of President’s Rule in Manipur with immediate effect. pic.twitter.com/GZNE61aeAW
विज्ञापन— ANI (@ANI) February 4, 2026विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना में कहा गया है, संविधान के अनुच्छेद 356 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं, द्रौपदी मुर्मू, भारत की राष्ट्रपति, मणिपुर राज्य के संबंध में उक्त अनुच्छेद के तहत 13 फरवरी, 2025 को मेरे द्वारा जारी की गई उद्घोषणा को 4 फरवरी, 2026 से निरस्त करती हूं।
यह भी पढ़ें: Who is Yumnam Khemchand Singh: युमनाम खेमचंद बनेंगे मणिपुर के नए सीएम, कुकी नेता नेमचा बनेंगी डिप्टी सीएम
युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए मुख्यमंत्री
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में युमनाम खेमचंद को विधायक दल का नेता चुना गया था। अब वे राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभालेंगे।
The swearing-in ceremony of Shri @YKhemchandSingh as the Hon’ble Chief Minister of Manipur will take place today, 4th February 2026, at 6:00 PM at Lok Bhavan.
— BJP Manipur (@BJP4Manipur) February 4, 2026
Under his experienced and visionary leadership, Manipur is set to move forward on the path of peace, development, and… pic.twitter.com/bE3DMwC2jT
क्यों लगाया गया था राष्ट्रपति शासन
पिछले साल 13 फरवरी 2025 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। यह फैसला तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद लिया गया था। उस समय राज्य लंबे समय से जातीय हिंसा और संवैधानिक संकट से गुजर रहा था, जिसके चलते केंद्र सरकार को यह कदम उठाना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: कौन हैं युमनाम खेमचंद: RSS के करीबी, अब बनेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री; 2022 में भी थी इनके सीएम बनने की चर्चा
