Shashi Tharoor: सदन की सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिरे शशि थरूर, पास खड़े अखिलेश यादव ने दिया सहारा; Video
Shashi Tharoor: संसद की सीढ़ियों पर फोन पर बात करते हुए उतर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर का पैर अचानक फिसल गया और वे अपना संतुलन खो बैठे। तभी पास खड़े सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने थरूर को मजबूती से थाम लिया और उन्हें गिरने से बचा लिया।
विस्तार
कैसे हुआ हादसा?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर संसद की सीढ़ियों पर खड़े होकर किसी से फोन पर बात कर रहे थे। फोन पर बातचीत में मशगूल थरूर ने जैसे ही बात करते-करते सीढ़ियों से नीचे उतरने की कोशिश की उनका पैर अचानक फिसल गया। फिसलने के कारण थरूर का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। तभी वहां मौजूद अन्य सांसदों और सुरक्षाकर्मियों के बीच से अखिलेश यादव ने उन्हें संभालने में मदद की।
खूब वायरल हो रहा वीडियो
बता दें कि इस घटना के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उस वक्त शशि थरूर के ठीक बगल में ही खड़े थे। जैसे ही उन्होंने थरूर को लड़खड़ाते देखा उन्होंने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें मजबूती से थाम लिया। अखिलेश की इस फुर्ती की वजह से थरूर जमीन पर गिरने से बच गए। इस घटना के बाद वहां मौजूद अन्य सांसदों ने भी थरूर का हालचाल जाना। राहत की बात यह रही कि इस घटना में शशि थरूर को कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें: SC में बोलीं ममता: 'व्हाट्सएप आयोग जैसा है चुनाव आयोग, सिर्फ नाम काटने के लिए हो रहा SIR, निशाने पर बंगाल'
यह घटना ऐसे समय में हुई, जब संसद में सत्ता और विपक्ष और बीच माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। लोकसभा में हंगामा करने के आरोप में विपक्ष के 8 सांसद निलंबित किए जा चुके हैं। सस्पेंड होने वाले सांसदों में हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वरिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, प्रशांत यादवराव पडोले, चमला किरण कुमार रेड्डी, डीन कुरियाकोस और सीपीआई(एम) सांसद एस वेंकटेसन हैं।
