Hindi News
›
Video
›
India News
›
Sharad Pawar on Sunetra Pawar becoming Deputy Chief Minister in maharashtra
{"_id":"69833fa395fc2d2648034417","slug":"sharad-pawar-on-sunetra-pawar-becoming-deputy-chief-minister-in-maharashtra-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sharad Pawar on Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर शरद पवार ने कह दी बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sharad Pawar on Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर शरद पवार ने कह दी बड़ी बात
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Wed, 04 Feb 2026 06:16 PM IST
Sharad Pawar on Sunetra Pawar: अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस पर खुशी जताई और इसे परिवार के लिए कठिन समय में एक जिम्मेदारी भरा कदम बताया।
बता दें कि, विमान हादसे में एनसीपी के प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया था, वो महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री भी थे। अजित पवार बारामती में पार्टी की एक सभा को संबोधित करने के जा रहे थे। अजित पवार के निधन के बाद खाली हुए उपमुख्यमंत्री पद को उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने संभाला। अजित पवार के निधन के महज तीन दिन बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार का उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।
जिसके बाद ऐसी खबरे सामने आई थी कि, सुनेत्रा पवार के इस कदम से शरद पवार नाराज थे। इसे लेकर शरद पवार ने बीते शनिवार सुबह बारामती में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर उनके साथ कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा था कि यह उनकी पार्टी का फैसला हो सकता है, लेकिन इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।