सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Mamata Banerjee Supreme Court Case on SIR: What was the debate between CM Mamata and the CJI in the Supreme Co

Mamata Banerjee Supreme Court Case on SIR: SC में SIR पर सीएम ममता और CJI के बीच क्या हुई बहस?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Wed, 04 Feb 2026 06:05 PM IST
Mamata Banerjee Supreme Court Case on SIR: What was the debate between CM Mamata and the CJI in the Supreme Co
पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची को लेकर उठा सियासी तूफान अब सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक पहुंच चुका है। खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मामले में न्याय की गुहार लेकर शीर्ष अदालत पहुंचीं, लेकिन कोर्ट रूम में उनकी मौजूदगी ही बहस का नया केंद्र बन गई। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) ने ममता को बीच में टोकते हुए साफ कहा कि उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और श्याम दीवान पहले ही अदालत के सामने सभी दलीलें रख चुके हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई 9 फरवरी, सोमवार को होगी।

सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि वह किसी राजनीतिक मकसद से नहीं, बल्कि लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग को बार-बार तथ्यों से अवगत कराया गया, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं सुना गया। इस पर CJI ने टिप्पणी की कि नई याचिका में कुछ नए बिंदु जरूर हैं, लेकिन जो बातें ममता रख रही हैं, वे पहले ही उनके वकील अदालत के समक्ष रख चुके हैं।

ममता बनर्जी ने दावा किया कि चुनाव से ठीक पहले पश्चिम बंगाल को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। सुनवाई के दौरान उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर के नाम की स्पेलिंग में कथित बदलाव का उदाहरण देते हुए कहा कि जब देश के महान व्यक्तित्वों के नाम तक बदले जा सकते हैं, तो आम नागरिकों के अधिकार कितने असुरक्षित हैं, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने कोर्ट को बताया कि फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने में अब केवल 11 दिन बचे हैं और यह प्रक्रिया 14 फरवरी तक पूरी होनी है। वहीं, मामले की सुनवाई के लिए सिर्फ चार दिन का समय उपलब्ध है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में करीब 32 लाख ‘अनमैप्ड वोटर्स’ हैं और लगभग 3.26 करोड़ नामों में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ पाई गई है, जो कुल मतदाताओं का करीब 20 प्रतिशत है।

श्याम दीवान ने मांग की कि चुनाव आयोग ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी लिस्ट’ में शामिल हर मतदाता का नाम सार्वजनिक करे। उनका कहना था कि कई मामलों में केवल नाम, उम्र और लिंग दर्ज है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि मतदाता का नाम सूची से क्यों हटाया गया। लोगों को यह जानने का अधिकार है कि वे वोटर लिस्ट में क्यों नहीं हैं।

इस पर CJI ने कहा कि उन्हें जानकारी दी गई है कि यह सिर्फ सामान्य सूचना नहीं, बल्कि संबंधित लोगों को व्यक्तिगत नोटिस भी दिए जा रहे हैं। कोर्ट ने यह भी माना कि यह समय त्योहारों और फसल कटाई का है, जब बड़ी संख्या में लोग अपने गृह जिलों से बाहर रहते हैं। CJI ने सवाल उठाया कि अगर बंगाल में बीएलओ पर दबाव और मौतों की बातें सामने आ रही हैं, तो असम जैसे राज्यों में ऐसी शिकायतें क्यों नहीं हैं।

सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी का तेवर और सख्त हो गया। उन्होंने चुनाव आयोग को “व्हाट्सऐप कमीशन” तक कह दिया। ममता ने कहा, “इलेक्शन कमीशन… सॉरी, व्हाट्सऐप कमीशन यह सब कर रहा है। लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। बंगाल को टारगेट किया जा रहा है।” उनका आरोप था कि अन्य राज्यों में दस्तावेज स्वीकार किए जा रहे हैं, लेकिन बंगाल के मामलों में उन्हें खारिज किया जा रहा है।

सुनवाई के अंत में CJI ने संकेत दिया कि अदालत समय-सीमा बढ़ाने पर विचार कर सकती है। उन्होंने ममता से कहा कि अदालत को उनके वकील श्याम दीवान की काबिलियत पर पूरा भरोसा है। कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह उठाए गए मुद्दों पर स्पष्ट निर्देश लेकर अगली सुनवाई में पेश हो। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार को ग्रुप-बी अधिकारियों की उपलब्ध सूची सौंपने को कहा गया है। सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि चुनाव आयोग ने अधिकारियों के प्रति ‘होस्टिलिटी’ को लेकर लिखित चिंता जताई है।

अब सबकी नजर 9 फरवरी की सुनवाई पर टिकी है, जहां तय होगा कि मतदाता सूची का यह विवाद लोकतंत्र की किस दिशा को संकेत देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

India US Trade Deal: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर भड़का विपक्ष, सरकार को इन बातों पर घेरा!

04 Feb 2026

Weather Forecast 04 February 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

04 Feb 2026

Sadhvi Prem Baisa Death News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर पुलिस अधिकारियों ने किया बड़ा खुलासा!

04 Feb 2026

India US Trade Deal: भारत- अमेरिका ट्रेड डील पर भड़की कांग्रेस, बताया मोदी सरकार का आत्मसमर्पण!

04 Feb 2026

CM Yogi Warns Land Mafia: CM योगी ने दी 'भू माफिया' को वॉर्निंग, 24 घंटे में खाली करें जमीन !

04 Feb 2026
विज्ञापन

Ajit Pawar Death Plane Crash News: अजित पवार के विमान हादसे पर पूर्व गृहमंत्री को आखिर क्यों है शक?

04 Feb 2026

Kiren Rijiju On Rahul Gandhi : संसद में राहुल को बोलने नहीं देने के आरोप पर, संसदीय मंत्री ने दिया ये जवाब!

04 Feb 2026
विज्ञापन

सुनेत्रा पवार और 'अजित दादा' का नाम लेकर पीयूष गोयल ने क्यों मांगी माफी? प्रफुल्ल पटेल का भी किया जिक्र

03 Feb 2026

Manipur New CM: मणिपुर के नए सीएम होंगे युमनाम खेमचंद, बीजेपी ने किया बड़ा एलान

03 Feb 2026

Delhi Free LPG Gas Cylinder Scheme: दिल्लीवालों की बल्ले-बल्ले, इन लोगों के खाते में आएंगे 853 रुपये

03 Feb 2026

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका

03 Feb 2026

PM Modi In NDA Meet: पीएम मोदी ने NDA सांसदों को दी नसीहत, बैठक में कह दी बड़ी बात

03 Feb 2026

Budget 2026: US-India Trade Deal से पहले बजट में झुनझुना मिला? क्यों हो रही है ये चर्चा

03 Feb 2026

Pankaja Munde Helicopter: उड़ान से ठीक पहले पंकजा मुंडे के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, बड़ा हादसा टला

03 Feb 2026

US Tariff on India: रूस का तेल पर नहीं खरीदेगा भारत? कांग्रेस ने सरकार से पूछ लिया ये सवाल

03 Feb 2026

Uttrakhand Bus Accident: 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, तीन की मौत, कई घायल | Breaking

03 Feb 2026

Mamata Banerjee Vs Gyanesh Kumar: ममता ने CEC ज्ञानेश कुमार को दिया चैलेंज! SIR पर बोला धावा

03 Feb 2026

India-US Trade Deal: Farmers-Agriculture Sector पर ट्रेड डील का क्या असर? | MSMEs | Entrepreneurs

03 Feb 2026

Kotdwar Shop Controversy: मुस्लिम दोस्त के लिए बजरंग दल से भिड़े मोहम्मद दीपक ने बताया सच

03 Feb 2026

BMC Mayor Row: BMC में भाजपा और राज ठाकरे की MNS का होगा गठबंधन?

03 Feb 2026

Tej Pratap Yadav ने किस पर साधा निशाना? कर दिया बड़ा एलान

02 Feb 2026

बजट आया सामने, Congress के IT Cell के चेयरमैन ने आखिर क्या कमी बताई?

02 Feb 2026

बजट को लेकर डिप्टी CM दिया कुमारी ने क्या कहा? विकसित भारत की बात पर क्या बोलीं?

02 Feb 2026

मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट, अब आने वाले दिन कैसे होंगे?

02 Feb 2026

खत्म ना होने वाला धरना, बड़े आंदोलन की दे डाली चेतावनी, आखिर मामला क्या है?

02 Feb 2026

Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने के पीछे 'मास्टरमाइंड' कौन? चौंकाने वाला नाम आया सामने

02 Feb 2026

Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने से नाराज हुए शरद पवार? पार्थ पवार ने की मुलाकात

02 Feb 2026

Mamata Banerjee vs Delhi Police: दिल्ली पुलिस से भिड़ गईं ममता बनर्जी, लगाया गंभीर आरोप

02 Feb 2026

Sunetra Pawar Deputy CM News: डिप्टी सीएम बनते ही सुनेत्रा ने पति अजित पवार को ऐसे किया याद, कर दिया बड़ा एलान

02 Feb 2026

Rahul Gandhi Speech: राहुल ने ऐसा क्या कहा कि शाह-राजनाथ को आया गुस्सा, भड़क गए बिरला

02 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed