{"_id":"658d2e60de6f85ca240bffbc","slug":"union-minister-sp-singh-baghel-appeals-to-states-for-increased-screenings-to-curb-jn-1-covid-cases-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19: 'जेएन.1 से घबराने की कोई जरूरत नहीं', वेंकटेश्वर मंदिर का दौरा कर बोले केंद्रीय मंत्री बघेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid 19: 'जेएन.1 से घबराने की कोई जरूरत नहीं', वेंकटेश्वर मंदिर का दौरा कर बोले केंद्रीय मंत्री बघेल
Thu, 28 Dec 2023 01:44 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिरुपति
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:44 PM IST
सार
मंत्री बघेल अपने परिवार के सदस्यों के साथ तिरुमाला पहुंचे और भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी लोग सावधानियां बरतें। केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोविड-19 एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा लगातार चौंकन्ना है। इस बीच, केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल ने गुरुवार सुबह आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी राज्य सरकारों से कोविड-19 के उप स्वरूप जेएन.1 को काबू में करने के लिए अधिक निगरानी बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन
मंत्री अपने परिवार के सदस्यों के साथ तिरुमाला पहुंचे और भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में पूजा-अर्चना की। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को तीर्थ और प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन
देश का विकास होगा
बघेल ने कहा, 'आज वैकुंठ द्वार से मुझे अपने परिवार के सदस्यों के साथ भगवान बालाजी के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। हमने देश में शांति और हर नागरिक के जीवन में समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास होगा और हम विश्व गुरु बनेंगे।'
विज्ञापन
घबराने की कोई जरूरत नहीं
उन्होंने आगे कहा, 'ओमीक्रॉन स्ट्रेन के जेएन.1 से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यह वायरस खतरनाक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मैं राज्य सरकारों से अधिक से अधिक निगरानी बढ़ाने की अपील करता हूं।'
सभी लोग सावधानियां बरतें
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर होता है। इसलिए सभी लोग सावधानियां बरतें। केंद्र सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
692 नए मामले सामने आए
गौरतलब है, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 692 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कुल सक्रिय मामलों में चार की वृद्धि हुई है, जो 4,097 तक पहुंच गई है।