फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Ministry of Law Justice to bring bill to remove 65 more obsolete laws in Parliament Session Kiren Rijiju

Commonwealth Law Conference: 65 पुराने कानूनों को हटाने की तैयारी में सरकार, रिजिजू ने कही यह बात

Tue, 07 Mar 2023 05:11 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 07 Mar 2023 05:11 AM IST
सार

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि सरकार 13 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के दूसरे चरण में 65 और अप्रचलित कानूनों तथा ऐसे अन्य प्रावधानों को रद्द करने के लिए एक विधेयक लाएगी।

विज्ञापन
Union Ministry of Law Justice to bring bill to remove 65 more obsolete laws in Parliament Session Kiren Rijiju
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्र सरकार ने 65 और अप्रचलित कानूनों को हटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय आने वाले संसद सत्र में 65 और अप्रचलित कानूनों को हटाने के लिए एक विधेयक लाएगा। गोवा में 23वें राष्ट्रमंडल कानून सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि सरकार 13 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के दूसरे चरण में 65 और अप्रचलित कानूनों तथा ऐसे अन्य प्रावधानों को रद्द करने के लिए एक विधेयक लाएगी। गोवा में 23वें राष्ट्रमंडल विधि सम्मेलन में रिजिजू ने कहा, सरकार का मानना है कि कानून लोगों के लिए हैं। यदि कानून बाधा बनते हैं तथा उनका पालन लोगों के जीवन पर बोझ है तो ऐसे प्रावधानों को खत्म किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


पिछले साढ़े आठ वर्षों में 1,486 अप्रचलित और गैरजरूरी कानूनों को खत्म किया गया है। चालू बजट सत्र में वह 65 और अप्रचलित कानूनों व अन्य प्रावधानों को हटाने के लिए एक विधेयक लाने जा रहे हैं। पांच दिवसीय सम्मेलन में 52 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि सरकार लंबित मामलों में कमी लाना चाहती है। देश की विभिन्न अदालतों में 4.98 करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं। मुकदमों का बोझ कम करना आसान नहीं है, क्योंकि नए मामलों की संख्या उन मामलों से दोगुनी है, जिनका निपटारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • कानून मंत्री ने कहा- पिछले साढ़े आठ सालों में 1,486 अप्रचलित और गैरजरूरी कानून किए खत्म


हो रहा तकनीक का इस्तेमाल
कानून मंत्री ने कहा कि साधारण परिस्थितियों में एक जज पूरे दिन में औसतन 50 से 60 मामलों की सुनवाई करता है। कुछ जजों ने एक दिन में 200 मामलों का निपटारा किया है, लेकिन लंबित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए तकनीक का इस्तेमाल कर रही है।


ई-कोर्ट की भी हुई है शुरुआत
रिजिजू ने कहा कि हमने ई-कोर्ट और तीसरे चरण की विशेष परियोजनाएं शुरू की हैं। हमारा लक्ष्य न्यायपालिका को कागजरहित बनाना है। सरकार मध्यस्थता जैसे अन्य विवाद निवारण उपायों के इस्तेमाल की संभावनाएं भी तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed