फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unlike Europe, India getting less new cases, active cases reduced to 15,378 in last 24 hours

भारत में कोरोना : यूरोप से उलट भारत में लगातार कम मिल रहे नए संक्रमित, सक्रिय केस घटकर 15,378 रहे

Tue, 29 Mar 2022 09:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 29 Mar 2022 09:46 AM IST
सार

बीते 24 घंटे में 1259 नए कोविड केस मिले और 35 लोगों की मौत हुई। इस दौरान सक्रिय केस घटकर 15,378 रह गए। 1705 लोग इस महामारी से उबर गए। 
 

विज्ञापन
Unlike Europe, India getting less new cases, active cases reduced to 15,378 in last 24 hours
बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूरोप के देशों और चीन समेत कई अन्य देशों में जहां ओमिक्रॉन का उप स्वरूप (सब वैरिएंट) बीए.2 कहर मचा रहा है, वहीं शुक्र है कि भारत में संक्रमण लगातार घट रहा है। इसके लिए देश में चलाए गए जबर्दस्त टीकाकरण अभियान और उसके कारण बढ़ी इम्युनिटी को माना जाए तो गलत नहीं होगा। 

विज्ञापन

 

बीते 24 घंटे में 1259 नए कोविड केस मिले और 35 लोगों की मौत हुई। इस दौरान सक्रिय केस घटकर 15,378 रह गए। 1705 लोग इस महामारी से उबर गए। देश में मंगलवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 481 की कमी आई। इस दौरान 1705 लोग स्वस्थ हुए। इस तरह का कोरोना से उबरने वालों की कुल संख्या 4,24,85,534 हो गई। वहीं 35 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,21,070 हो गई। 

विज्ञापन


देश में वयस्कों के साथ ही बच्चों का टीकाकरण भी तेजी से जारी है। बीते 24 घंटों में 25,92,407 लोगों को कोरोना टीके लगाए गए। इस तरह अब तक देश में कुल 1,83,53,90,499 खुराक लगाई जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया में कोरोना संक्रमण फिलहाल स्थिर है, चीन व यूरोप में यह तेजी से फैल रहा है। इन देशों में ओमिक्रॉन का बीए.2 वैरिएंट संक्रमण की वजह बना हुआ है। इस सब वैरिएंट के कारण वहां मरीजों की संख्या रोजाना तेजी से बढ़ रही है। चीन के तो हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शंघाई समेत कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। चीन दो साल के सबसे बड़े कोरोना संकट का सामना कर रहा है। वहां अब मिल रहे मरीजों की तादाद कोरोना महामारी के शुरुआती दिनों के मुकाबले भी काफी ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed