सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttar Pradesh tableau received second prize Popular Choice category showcasing glimpse of Bundelkhands culture

UP: उत्तर प्रदेश की झांकी को मिला पॉपुलर च्वॉइस कैटेगरी में द्वितीय पुरस्कार, बुंदेलखंड की संस्कृति की दिखी थी

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 30 Jan 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

गणतंत्र दिवस परेड 2026 में उत्तर प्रदेश की झांकी को पॉपुलर च्वॉइस कैटेगरी में दूसरा पुरस्कार मिला। झांकी में बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक उत्तर प्रदेश के विकास को दर्शाया गया।

Uttar Pradesh tableau received second prize Popular Choice category showcasing glimpse of Bundelkhands culture
गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश की झांकी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

गणतंत्र दिवस परेड 2026 में उत्तर प्रदेश की झांकी ने एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक और विकासात्मक पहचान से देशभर का ध्यान खींचा है। इस बार यूपी की झांकी को पॉपुलर च्वॉइस कैटेगरी में द्वितीय पुरस्कार मिला है। झांकी में बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति के साथ आधुनिक उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
Trending Videos


क्या दिखाया गया यूपी की झांकी में?
उत्तर प्रदेश की झांकी का मुख्य विषय बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत और नए उत्तर प्रदेश का विकास रहा। झांकी में ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और आधुनिक पहलुओं को एक साथ जोड़ा गया। इसका उद्देश्य राज्य की परंपराओं के साथ-साथ तेजी से बदलते इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक प्रगति को सामने लाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालिंजर दुर्ग की शैल-कला बनी आकर्षण का केंद्र
झांकी में कालिंजर दुर्ग की शैल-कला और एकमुख लिंग को प्रमुखता से दिखाया गया। यह बुंदेलखंड की प्राचीन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। इसके जरिए क्षेत्र की ऐतिहासिक गहराई और धार्मिक महत्व को सरल और प्रभावी तरीके से दर्शाया गया।

ये भी पढ़ें- वित्त मंत्रालय की तर्ज पर अर्धसैनिक बलों के अफसरों ने ऑफिस बैग मांगा तो गृह मंत्रालय ने किया इनकार

हस्तशिल्प से लेकर आधुनिक ताकत तक की झलक
झांकी में बुंदेलखंड की मृदभांड कला, मनका शिल्प और पारंपरिक हस्तशिल्प को दिखाया गया।
साथ ही आधुनिक उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुके पहलुओं को भी शामिल किया गया, जैसे- एक जनपद एक उत्पाद योजना, ब्रह्मोस मिसाइल, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाएं।

कितनी झांकियां थीं परेड में?
इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 13 मंत्रालयों और विभागों की कुल 30 झांकियां शामिल हुईं। इन सभी के बीच उत्तर प्रदेश की झांकी को पॉपुलर च्वॉइस कैटेगरी में दूसरा स्थान मिलना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

लगातार सातवें साल यूपी को सम्मान
उत्तर प्रदेश के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षक झांकी के लिए यूपी को लगातार सातवें वर्ष सम्मान मिला है। यह राज्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति, थीम चयन और रचनात्मकता की निरंतरता को दर्शाता है।

पॉपुलर च्वॉइस कैटेगरी का पुरस्कार जनता की पसंद पर आधारित होता है। ऐसे में यह सम्मान बताता है कि यूपी की झांकी ने आम लोगों से सीधा जुड़ाव बनाया और राज्य की पहचान को मजबूती से पेश किया।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article