{"_id":"62262617e171f62db46418a8","slug":"uttarakhand-exit-poll-2022-who-claimed-in-the-exit-poll-that-congress-will-form-government-in-the-state-which-exit-poll-claimed-bjp-will-return-in-the-power","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Exit Poll 2022: उत्तराखंड के एग्जिट पोल में किसने किया कांग्रेस की सरकार बनने का दावा? किसने बताया भाजपा की सत्ता में होगी वापसी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Uttarakhand Exit Poll 2022: उत्तराखंड के एग्जिट पोल में किसने किया कांग्रेस की सरकार बनने का दावा? किसने बताया भाजपा की सत्ता में होगी वापसी?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: प्रतिभा ज्योति
Updated Mon, 07 Mar 2022 09:04 PM IST
सार
इस बार कांग्रेस और भाजपा की कड़ी टक्कर बताई जा रही है। पहली बार आम आदमी पार्टी भी चुनौती पेश कर रही है। असल नतीजे तो 10 मार्च को ही आएंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड में किसी बनेगी सरकार
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
यूपी चुनाव का आखरी चरण खत्म होते ही सोमवार शाम से आने वाले एक्जिट पोल को लेकर जहां सियासी दलों में बेचैनी थी, वहीं आम लोग भी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। उत्तरराखंड विधासनभा चुनाव को लेकर तो एग्जिट पोल के दावों में कहीं भाजपा की सरकार बनती दिख रही है तो कहीं कांग्रेस की।
उत्तराखंड में एक ट्रेंड रहा है। इस पहाड़ी राज्य में हर बार सरकार अदलती-बदलती रही है। पिछले चुनावों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी एग्जिट पोल के अनुमान से अधिक सीटें हासिल की थीं।
एक नजर में देखिए फिर भाजपा की सरकार बनने का दावा कहां है?
1.न्यूज 24-चाणक्य:
न्यूज 24 चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन सकती है। भाजपा को 43 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 24 और अन्य को तीन सीटें मिल सकती हैं।
2.टाइम्स नाउ वीटो :
टाइम्स नाउ वीटो के सर्वे में दावा किया गया है कि एक बार फिर से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार सत्ता हासिल कर लेगी। सर्वे में भाजपा को सबसे ज्यादा 37 सीटें मिलने का दावा किया गया। वहीं, कांग्रेस को 31, आम आदमी पार्टी को एक और अन्य के खाते में एक सीटें दिखाई गई हैं।
Trending Videos

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
3.इंडिया न्यूज, जन की बात :
इंडिया न्यूज जन की बात के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया गया है। भाजपा को 32 से 41 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 27 से 35 सीटें जा सकती हैं। बसपा और आम आदमी पार्टी एक-एक सीट पर जीत हासिल कर सकती है। अन्य के खाते में तीन सीटें दिखाई गई हैं।
4.इंडिया टीवी/सीएनएक्स :
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार फिर से बनने का दावा किया गया है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 35 से 43, कांग्रेस को 24 से 32 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को शून्य सीटें दिखाई गई हैं। वहीं, अन्य के खाते में दो से चार सीटें जा सकती हैं।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किसका?
1.एबीपी सी-वोटर :
एबीपी सी-वोटर ने दावा किया है कि इस बार उत्तराखंड में भाजपा सत्ता गंवा देगी। कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार इस बार भाजपा को 26 से 32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस के 32 से 38 प्रत्याशी जीत सकते हैं। आम आदमी पार्टी को शून्य से दो और अन्य के खाते में तीन से सात सीटें जा सकती हैं।
2.डीबी लाइव :
डीबी लाइव के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दावा किया गया है कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस को 40 से 46 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा के खाते में 22 से 28 सीटें दिखाई गई हैं। आम आदमी पार्टी को शून्य से दो और अन्य के खाते में भी शून्य से दो सीटें जा सकती हैं।
3.न्यूज एक्स :
न्यूज एक्स के एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच बड़ी टक्कर दिखाई गई है। एग्जिट पोल में दावे किए गए हैं कि भाजपा को इस बार 31 से 33 सीटों के बीच ही संतोष करना पड़ेगा। कांग्रेस को 33 से 35 सीटें तक मिल सकती हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के खाते में शून्य से तीन और अन्य के खाते में शून्य से दो सीटें जा सकती हैं।
4.जी न्यूज :
जी न्यूज के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सर्वे के मुताबिक, इस बार भाजपा के हाथ से उत्तराखंड जाता दिख रहा है। एग्जिट पोल में भाजपा को महज 26 से 30 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। कांग्रेस को इस बार 35 से 40 सीटें मिल सकती हैं। बसपा के खाते में दो से तीन और अन्य के पास एक से तीन सीटें जा सकती हैं।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
5.टी.वी 9 भारतवर्ष :
टीवी 9 भारतवर्ष में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई है। हालांकि, एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस यहां सरकार बना सकती है, वहीं भाजपा के हाथ से सत्ता चली जाएगी। पोल के दावे के अनुसार इस बार बीजेपी को 31 से 33, कांग्रेस को 33 से 35 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी के खाते में शून्य से तीन और अन्य के पास शून्य से दो सीटें जा सकती हैं।
6.रिपब्लिक पी मार्क :
रिपब्लिक पी मार्क के एग्जिट पोल में भी भाजपा को झटका लगा। पोल के मुताबिक, इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है। भाजपा सत्ता से बाहर हो सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 29 से 34, कांग्रेस को 33 से 38, बसपा को एक से तीन और अन्य के खाते में एक से तीन सीटें जा सकती हैं।
कुल मिलाकर एग्जिट पोल के इन दावों को देखें तो एक तरफ जहां केवल चार न्यूज चैनलों और उनके लिए एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों ने यह दावा किया है कि उत्तराखंड में भाजपा की फिर से सत्ता में वापसी हो रही है। वहीं छह अलग-अलग न्यूज चैनलों और उनकी एजेंसियों ने यह बताया है कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
पिछले चुनाव में क्या हुआ था?
2017 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में टुडेज चाणक्य ने भाजपा को 53 सीटें दी थीं, जबकि एक्सिस के सर्वे में भाजपा को 49 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। नतीजे में भाजपा को किसी भी सर्वे से ज्यादा सीटें मिलीं। नतीजों में भाजपा को 57 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस महज 11 सीटें ही जीत पाई। दो सीटों पर निर्दलीय जीतने में सफल रहे। मतलब ज्यादातर सर्वे में बताया गया था कि भाजपा की सरकार बनेगी और नतीजे आए तो यही हुआ।