सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaishnaw says Only scams during Congress rule Modi made India self-reliant in defence

BJP: केंद्रीय मंत्री वैष्णव बोले- कांग्रेस ने घोटाले किए, मोदी ने रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 26 Jul 2024 04:40 PM IST
सार

वैष्णव ने कहा कि  10 साल पहले भारत बुलेटप्रूफ जैकेटों का आयात करता था। मगर अब मोदी सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है। भारत में अब तोपें बन रही हैं और दूसरे देशों को निर्यात की जा रही हैं। देश में रक्षा उत्पादन एक लाख करोड़ से अधिक हो गया है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि भारत में बनने 80 फीसदी रक्षा उपकरण निर्यात किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Vaishnaw says Only scams during Congress rule Modi made India self-reliant in defence
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में कांग्रेस ने केवल घोटाले किए। उन्होंने सेना की जरूरतों पर कोई ध्यान नहीं दिया और केवल आयात पर निर्भर रही। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाकर आगे बढ़ाया। 

Trending Videos


वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई सुधार किए गए। रक्षा उपकरणों का देश में ही उत्पादन शुरू किया गया। साथ ही निर्यात का बढ़ावा देकर रक्षा क्षेत्र में बड़ी प्रगति की। कांग्रेस शासन में सीमा पर सड़कों के निर्माण को लेकर केवल सवाल उठाए जाते थे। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के लिए 6800 किमी से अधिक सड़कें बनाई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 10 साल पहले भारत बुलेटप्रूफ जैकेटों का आयात करता था। मगर अब मोदी सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है। भारत में अब तोपें बन रही हैं और दूसरे देशों को निर्यात की जा रही हैं। देश में रक्षा उत्पादन एक लाख करोड़ से अधिक हो गया है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि भारत में बनने 80 फीसदी रक्षा उपकरण निर्यात किए जा रहे हैं। 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस के शासन में केवल घोटाले हुए। जबकि भाजपा ने हमेशा राष्ट्र प्रथम के ध्येय के साथ काम किया है। चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ की नियुक्ति करके सेना के साथ मिलकर काम करने और कमांडो थिएटराइजेशन जैसे तमाम सुधार कार्य किए। इन सुधारों के परिणाम अब नजर आने लगे हैं। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के बाद सेना और सशस्त्र बलों की 70 फीसदी जरूरतों को देश में ही पूरा किया जा रहा है। 

परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर द्वीप समूह
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रमुख स्थलों के नाम एक विशेष परिवार के नाम पर रखे जाते थे। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान-निकोबार में द्वीप समूहों के नाम परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed