फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vande mataram row shivsena ubt sanjay raut bjp amit shah congress history 1896 secy

Vande Mataram Row: राउत का भाजपा पर हमला, बोले- कांग्रेस ने दिलाया वंदे मातरम को सम्मान; शाह को क्या दी सलाह?

Mon, 17 Aug 2026 02:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक (महाराष्ट्र) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Aug 2026 02:29 PM IST
सार

Vande Mataram Row: कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' गाने को लेकर हुए विवाद पर शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को सम्मान दिलाने में कांग्रेस की भूमिका रही है और अमित शाह को इतिहास पढ़ना चाहिए। संजय राउत ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
vande mataram row shivsena ubt sanjay raut bjp amit shah congress history 1896 secy
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' के कथित अपमान को लेकर जारी विवाद पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बनाई हुई कहानी बताया। उन्होंने दावा किया कि वंदे मातरम को आज जो सम्मान मिला है, वह कांग्रेस ने ही दिलाया है। 
विज्ञापन


संजय राउत ने क्या कहा?
संजय राउत ने कहा, यह सब भाजपा की बनाई हुई कहानी (नैरेटिव) है। वंदे मातरम को जो सम्मान मिला है, वह कांग्रेस ने ही दिलाया है। 

गृह मंत्री अमित शाह को बताया 'व्यापारी'
उन्होंने कहा, 1896 में जब  के एक अधिवेशन में वंदे मातरम गाया गया था, तब कांग्रेस के अध्यक्ष एक मुस्लिम व्यक्ति रहिमतुल्ला सयानी थे। (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह को इतिहास पढ़ना चाहिए। भारत के स्वतंत्रता संग्राम, वंदे मातरम और राष्ट्रगान से उनका क्या संबंध है। वह व्यापारी हैं। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे से बात करते और इशारा करते देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में किसानों का 75000 रुपये तक का कर्ज माफ: 13.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ; CM विजय ने क्या एलान किए?


भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम को बीच में रोकने का संकेत दिया और इसे राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि सोनिया गांधी गीत रुकवाने के लिए नहीं, बल्कि काफी देर से खड़े खरगे के लिए कुर्सी मंगाने का इशारा कर रही थीं। अब इसी पर बवाल कटा है। 

भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 15 अगस्त का कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का एक वीडियो साझा किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी, राहुल गांधी दिखाई दे रहे हैं। भाजपा का दावा है कि वंदे मातरम गाए जाने के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी असहज दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed