फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं अरबपतियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हेलीकॉप्टर, कीमत और खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 02 Oct 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Oct 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Vehicles using by Billionaires for saving time

अक्सर लोग समय बचाने के लिए बहुत से तरीके अपनाते हैं। किसी को सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करना अच्छा लगता है तो किसी को निजी। लेकिन समय पर कार्यस्थल हर कोई पहुंचना चाहता है। वहीं अगर अरबपतियो की बात करें तो उनके लिए तो हर एक सेकेंड अनमोल होता है। अपना समय बचाने के लिए वह पानी की तरह पैसा बहाते हैं। लैंडिंग में होने वाली परेशानियों के कारण अधिकतर लोग हेलीकॉप्टर का ही प्रयोग करते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं अरबपतियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों के बारे में... जिनकी बड़ी इनकी खासियत है उतनी ही ज्यादा इनकी कीमत भी है-

loader

यूरोकॉप्टर ईसी 225 सुपर प्यूमा

Vehicles using by Billionaires for saving time
इसे एयरबस 225 भी कहा जाता है। इसकी कीमत है 190 करोड़ रुपये। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका स्पेस। इसमें 24 यात्री, 2 पायलट और एक कैबिन अटेंडेंट आ सकते हैं। एक बार में 800 किमी की उड़ान भरने वाले इस हेलीकॉप्टर की औसत रफ्तार 275 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड ए डब्लू 101 वीवीआईपी

Vehicles using by Billionaires for saving time
अगस्ता वेस्टलैंड ए डब्लू 101 वीवीआईपी भी अरबपतियों की पसंद है। इसकी कीमत 130 करोड़ रुपये है। इसे दुनिया का दूसरा सबसे महंगा ट्रांसपोर्टेशन हेलीकॉप्टर भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल सेना और सिविलियन दोनों की तरह किया जाता है। ये एक बार में 1360 किमी की दूरी तय कर सकता है।

बेल 525 रेलेंटलेस

Vehicles using by Billionaires for saving time
ये हेलीकॉप्टर भी अरबपतियों के बीच काफी पसंद किया जाता है। स्पेस की बात करें तो ये मिड साइज हेलीकॉप्टर में आता है। इसमें बड़ी खिड़कियों का इस्तेमाल किया जाता है। 100 करोड़ की कीमत वाले इस हेलीकॉप्टर में 2 पायलेट के अलावा 16 लोग भी सवार हो सकते थे। यह 900 किमी तक जा सकता है।
विज्ञापन

सिकोरस्की एस-92

Vehicles using by Billionaires for saving time
सिकोरस्की एस-92 भी एक मिड साइज हेलीकॉप्टर है। इसकी कीमत 115 करोड़ रुपये है। इसमें एक बार में 19 लोग सवार हो सकते हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed