फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डे-नाइट टेस्ट मैच से डरती है टीम इंडिया, गुलाबी गेंद से क्यों नहीं खेलती क्रिकेट?

Tue, 02 Oct 2018 10:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
India should start playing day-night Test,  says Sanjay Manjrekar

पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि दिन-रात्रि टेस्ट मैचों से दर्शकों की संख्या में इजाफा होगा और सोमवार को इस बात पर हैरानी व्यक्त की कि भारत इसे अपनाने के खिलाफ क्यों है।



उन्होंने कहा कि खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के बजाय टी-20 लीग में खेलना इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि छोटे प्रारूप में काफी धन राशि होती है।

India should start playing day-night Test,  says Sanjay Manjrekar

मांजरेकर ने यहां कहा, ‘ज्यादा से ज्यादा लोगों को टेस्ट क्रिकेट के प्रति रूझाने, दर्शकों की संख्या बढ़ाने, लोकप्रियता बढ़ाने का एकमात्र तरीका दिन-रात्रि टेस्ट मैच हैं।’

इस पूर्व खिलाड़ी ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में नौंवे दिलीप सरदेसाई स्मारक व्याख्यान में भाषण देते हुए हैरानी व्यक्त की, ‘हम ज्यादा दिन-रात्रि टेस्ट मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं, जबकि पता है कि इससे दर्शकों की संख्या में और इजाफा ही होगा।’

उन्होंने कहा, ‘भारत ने हाल में एक पेशकश को ठुकरा दिया- क्योंकि खिलाड़ी इसमें खेलने से भयभीत हैं, गुलाबी गेंद और ओस में नहीं खेलना चाहते।’

India should start playing day-night Test,  says Sanjay Manjrekar

भारत के लिए 74 वनडे खेल चुके 53 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘मेरा हमेशा ही मानना रहा है कि परिस्थितियां तब तक अनुचित नहीं होती जब तक ये दोनों टीमों के लिये एक सी हैं।’

मांजरेकर ने कहा, ‘आज टेस्ट क्रिकेट खाली स्टैंड के सामने खेला जाता है और आईपीएल 50,000 से ज्यादा जुनूनी लोगों के सामने जिसे लाखों लोग टीवी पर देखते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हर हालत में खिलाड़ी आईपीएल में खेलना चाहते हैं, जिसके बाद और इसके दौरान खिलाड़ियों को कितनी ही चोटें लगती हैं। आईपीएल से आपको शोहरत और धन मिलता है, कौन इसे न कहेगा?’

मांजरेकर ने कहा, ‘साथ ही टेस्ट क्रिकेट इतना मुश्किल है, इसलिए हैरानी की बात नहीं है कि कई क्रिकेटर टेस्ट क्रिकेट के बजाय टी-20 लीग को चुन रहे हैं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
India should start playing day-night Test,  says Sanjay Manjrekar

बताते चलें कि 7वीं बार एशिया कप अपने नाम करने के बाद अब टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलनी है। 4 अक्टूबर से जहां राजकोट में पहला टेस्ट खेला जाना है तो सीरीज का अंत 11 नवम्बर को चेन्नई में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले से होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed