सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Diwas Updates President Droupadi Murmu PM Modi and a grateful nation paid tribute

Vijay Diwas: सेना के शौर्य को सलाम...,विजय दिवस पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कृतज्ञ राष्ट्र ने दी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 16 Dec 2025 09:16 AM IST
सार

आज का दिन 'विजय दिवस' भारत के इतिहास का गौरवशाली दिन है। 54 साल पहले भारतीय सेना ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अद्वितीय साहस दिखाकर पाकिस्तान को हराया और पूर्वी पाकिस्तान को स्वतंत्र कर बांग्लादेश का जन्म कराया। इस अवसर पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सैनिकों के शौर्य, बलिदान और देशभक्ति को याद किया। आइए जानते है किसने क्या कहा?

विज्ञापन
Vijay Diwas Updates President Droupadi Murmu PM Modi and a grateful nation paid tribute
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

विजय दिवस भारत के इतिहास का सबसे गौरवशाली दिन है। यह दिन भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान की याद दिलाता है। आज से 54 साल पहले आज के दिन ही भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों ने अद्वितीय पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और पूर्वी पाकिस्तान को आजाद कराया था। इतना ही नहीं इस ऐतिहासिक जीत के साथ न केवल बांग्लादेश का जन्म हुआ, बल्कि भारत ने दुनिया को अपनी सैन्य ताकत और राष्ट्रहित के प्रति संकल्प का संदेश भी दिया। विजय दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान को याद किया। 

Trending Videos


पीएम मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों के बलिदान को किया याद
मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान को याद किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि 1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने अद्भुत साहस दिखाकर देश को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- UNSC: 'पाकिस्तान आतंकवाद का वैश्विक केंद्र..', भारत का संयुक्त राष्ट्र में पड़ोसी देश को फिर मुंहतोड़ जवाब

उन्होंने कहा कि विजय दिवस पर हम उन वीर सैनिकों को याद करते हैं, जिनके साहस और बलिदान से भारत को 1971 में ऐतिहासिक जीत मिली। उनकी निष्ठा और निस्वार्थ सेवा ने देश की रक्षा की और इतिहास में गर्व का पल दर्ज किया। उन्होंने आगे कहा कि यह दिन सेना के शौर्य को सलाम करने का दिन है और उनके अदम्य साहस की याद दिलाता है। सैनिकों की वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मंगलवार को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत को विजय दिलाने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की ‘स्थानीयकरण के जरिए सशक्तिकरण’ योजना भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में मुर्मू ने लिखा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सेना ने आत्मनिर्भरता, रणनीतिक संकल्प और आधुनिक युद्ध तकनीकों का प्रभावी उपयोग दिखाया, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि विजय दिवस के अवसर पर मैं मातृभूमि के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनके साहस, शौर्य और निस्वार्थ सेवा ने देश को गर्व से भर दिया है। उनकी वीरता और देशभक्ति हमेशा देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।

कैसे 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने डाले थे हथियार?
गौरतलब है कि आज का दिन भारत के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। इस युद्ध में पाकिस्तान के करीब 93 हजार सैनिकों ने अपने हथियार डाल दिए थे। पाकिस्तानी सेना का नेतृत्व जनरल एए खान नियाजी कर रहे थे। यह आत्मसमर्पण द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के सबसे बड़े सैन्य आत्मसमर्पणों में से एक माना जाता है। इतना ही नहीं विजय दिवस भारत की सैन्य ताकत, साहस और बलिदान का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें:- Mathura Accident: 'एक तेज आवाज... एक के बाद एक कई बसें टकराईं, हर ओर चीख-पुकार', पढ़ें यात्रियों की आपबीती
 

कांग्रेस ने 1971 की जीत और भारतीय सेना की बहादुरी को किया याद

Vijay Diwas Updates President Droupadi Murmu PM Modi and a grateful nation paid tribute
राहुल, प्रियंका, सोनिया के साथ खरगे। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बाद कांग्रेस ने भी मंगलवार को विजय दिवस के मौके पर 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की बहादुरी और इंदिरा गांधी के साहसिक नेतृत्व को याद किया। पार्टी ने कहा कि इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी और बांग्लादेश की मुक्ति सुनिश्चित की। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि विजय दिवस पर हम भारत माता के बहादुर पुत्रों को नमन करते हैं, जिनकी बहादुरी और बलिदान ने 1971 का युद्ध भारत के पक्ष में जीताया।

खरगे ने इंदिरा गांधी की साहसी नेतृत्व की सराहना की
इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंदिरा गांधी के दूरदर्शी और साहसी नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत मानवता और न्याय का महान उदाहरण बन गई। उन्होंने भारतीय सेना और मुक्ति बहिनी के अद्वितीय साहस, पराक्रम और बलिदान को नमन किया।

राहुल और प्रियंका गांधी ने भी वीर सैनिकों को किया सलाम
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सेना के वीरों को सलाम किया और कहा कि उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 1971 में हमारी सेना ने हमें थोपे गए युद्ध का सटीक जवाब दिया और पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया। इस ऐतिहासिक जीत ने भारत की अखंडता को मजबूत किया और वैश्विक मंच पर देश की शक्ति को स्थापित किया।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed