Manipur: मणिपुर के कांगपोकपी में हिंसा, महिला समेत 3 की हत्या; संगठनों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई
मणिपुर के कांगपोकपी में शुक्रवार को हिंसा हुई है। इसमें सशस्त्र हमलावरों ने महिला समेत 3 लोगों मार गिराया है। वहीं, आगजनी में 7 घर जल गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक गांव में सशस्त्र हमलावरों ने एक महिला सहित तीन लोग को मार गिराया। यह घटना शुक्रवार की सुबह की है। एक अधिकारी ने बताया कि जिले के सैतु-गाम्फाजोल उपमंडल के लोइबोल खुल्लेन गांव में तड़के करीब 4 बजे हुए हमले के दौरान आग लगने से कम से कम सात घर जलकर खाक हो गए।
तीन लोगों की हुई मौत
एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच कई मिनट तक चली गोलीबारी में तीनों की मौत हो गई, जिसके चलते ग्रामीण पास के वन क्षेत्रों में शरण लेने के लिए भाग गए। मृतकों की पहचान लेटखोंगम हाओकिप, टिनमेरी हाओकिप और जंगमिनलाल हाओकिप के रूप में हुई है।
दोषियों को पकड़ने की मांग
राज्य में कुकी जनजातियों की सर्वोच्च संस्था, कुकी इनपी मणिपुर (केआईएम) ने इस हमले की निंदा की है। इसके साथ ही दोषियों को पकड़ने के लिए जांच की मांग की है। उसने एक बयान में कहा कि केआईएम निहत्थे नागरिकों के खिलाफ हिंसा के इस बर्बर कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करता है। निर्दोष व्यक्तियों की जानबूझकर हत्या करना, घरों और आजीविका को नष्ट करना मानवीय गरिमा और मौलिक मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।'