सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Annamalai resigns from BJP, will share his future plans on social media today

K Annamalai: भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान

चेन्नई, पीटीआई Published by: रिया दुबे Updated Fri, 05 Jun 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार कर लिया है। इस बीच उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

Annamalai resigns from BJP, will share his future plans on social media today
के अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने  पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस घटनाक्रम के साथ ही अन्नामलाई के राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को और बल मिला है। आज अन्नामलाई दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर समर्थकों और जनता से संवाद करेंगे।

सिंघम नाम से जाने जाते हैं अन्नामलाई

पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई, जिन्हें उनके समर्थक सिंघम के नाम से जानते हैं, ने 2020 में भाजपा का दामन थामा था। इसके एक वर्ष बाद उन्हें तमिलनाडु भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। हाल ही में उनकी दिल्ली यात्रा और भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में की थी अमित शाह से मुलाकात

अन्नामलाई ने 2 जून को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद चेन्नई और कोयंबटूर समेत कई प्रमुख स्थानों पर उनके समर्थकों ने पोस्टर लगाए, जिनमें उन्हें थलाइवर (नेता) और निडर सोच वाला नेता बताया गया। कुछ समर्थकों ने उनके नेतृत्व में नए राजनीतिक आंदोलन की भी वकालत की।
विज्ञापन
Trending Videos

आज बताएंगे अपने आगे का प्लान

गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अन्नामलाई ने कहा कि वह शुक्रवार को अपने विचार साझा करेंगे और लोगों के साथ खुलकर बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि इस संवाद के दौरान वह अपनी दिल्ली यात्रा, भाजपा नेतृत्व के साथ हुई चर्चाओं और अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed